विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में आज कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू, रात 10 बजे तक के लिए एडवाइजरी जारी

Published: Fri, 25 Sep 2026 03:11 PM (IST)

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज सेंट्रल दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन और पाबंदियां लागू की हैं। यह एडवाइजरी दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।

दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजारी जारी। AI जनरेटेड

दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजारी जारी। AI जनरेटेड

HighLights

  1. सेंट्रल दिल्ली के प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू।

  2. एडवाइजरी आज दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी।

  3. यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर पाबंदियां और डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है। यह एडवाइजरी आज यानी शुक्रवार में दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों की सुविधा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए लोगों को बाधित मार्गों से बचने, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन खड़े करने की सलाह दी है।

ट्रैफिक पुलिस की लोगों से अपील

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ड्यूटी पर ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करें और अपडेट के लिए केवल आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व ट्रैफिक हेल्पलाइनों का पालन करें।

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से रात में 10 बजे तक ITO चौक, BSZ मार्ग, DDU मार्ग, मिरदर्द रोड, मिरदर्द रेड लाइट, रणजीत सिंह मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, जंगीर रोड और प्रेस रोड के आसपास ट्रैफिक पर रोक और डायवर्जन रहेगा, इनमें दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड शामिल हैं।

इन सड़कों पर पार्किंग की इजाजत नहीं होगी

  • बहादुर शाह जफर मार्ग
  • मिरदर्द रेड लाइट
  • I.P. मार्ग
  • रणजीत सिंह मार्ग
  • DDU मार्ग
  • रणजीत सिंह फ्लाईओवर
  • टैगोर रोड
  • जंगीर रोड
  • विष्णु दिगंबर मार्ग
  • प्रेस रोड
  • मिरदर्द रोड

यह भी पढ़ें- 29 सितंबर तक बदला नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे का रूट, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी