विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में नियम तोड़ने में कार चालक सबसे आगे, कटे 17.56 लाख रुपये का चालान

Published: Wed, 23 Sep 2026 06:25 PM (IST)

दिल्ली में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में कार चालक सबसे आगे हैं, जिनके 20 सितंबर तक 17.56 लाख ...और पढ़ें

दिल्ली में नियम तोड़ने में कार चालक सबसे आगे। (एआई जेनरेटेड इमेज)

दिल्ली में नियम तोड़ने में कार चालक सबसे आगे। (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. दिल्ली में कार चालक यातायात नियम तोड़ने में सबसे आगे।

  2. कैमरों से इस वर्ष 38.95 लाख से अधिक चालान जारी हुए।

  3. एआई आधारित स्मार्ट कैमरों से यातायात नियमों की निगरानी।

मोहम्मद साकिब, नई दिल्ली। राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में कार चालक सबसे आगे हैं। यातायात पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष 20 सितंबर तक कैमरों के माध्यम से कार चालकों के 17,56,160 चालान जारी किए गए हैं।

वहीं, दूसरे स्थान पर दोपहिया वाहन चालक रहे, जिनके 12,42,653 चालान कैमरों के जरिये काटे गए। इससे पता चलता है कि यातायात नियमों की निगरानी में कैमरा आधारित प्रवर्तन की भूमिका लगातार बढ़ रही है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष 20 सितंबर तक राजधानी में कैमरों के माध्यम से विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन के कुल 38,95,591 चालान जारी किए गए। पिछले वर्ष इसी अवधि में कैमरों के जरिये 37,34,673 चालान किए गए थे। इस तरह एक वर्ष में कैमरा चालान की संख्या में 1,60,918 की बढ़ोतरी हुई है

एआई आधारित स्मार्ट कैमरों से रखी जा रही नजर

यातायात पुलिस राजधानी की सड़कों पर नियमों के उल्लंघन पर नजर रखने के लिए आइटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम), एएनपीआर (आटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन), एआई आधारित स्मार्ट कैमरों और ओवार स्पीड वायलेशन डिटेक्शन (ओएसवीडी) व रेड लाइट वालेशन डिटेक्शन (आरएलवीडी) कैमरों के जरिए चालान जारी करती है।

इनके माध्यम से मौके पर पुलिसकर्मी की मौजूदगी के बिना भी यातायात नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान कर चालान जारी किया जा रहा है। इससे निगरानी का दायरा बढ़ा है और प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर नियम उल्लंघन दर्ज करना आसान हुआ है।

कैमरों के जरिये वाहनों के किए गए चालान 

वाहन बीते वर्ष इस वर्ष
दो पहिया 6,55,969 12,42,653
तीन पहिया 94,009 80,097
ई-रिक्शा 37,233 44,717
भारी मालवाहक वाहन 17,912 25,370
मध्यम श्रेणी के वाहन 7,381 11,853
हल्के मालवाहक वाहन 1,30,107 1,34,856
कार 20,88,123 17,56,160
बस 34,999 29,481
टैक्सी 6,67,273 5,22,668
अन्य वाहन 1,667 47,736

(आंकड़े 20 सितंबर तक के हैं)

गलत दिशा में वाहन चलाने पर 417 एफआईआर दर्ज

सड़क हादसों को रोकने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए नई दिल्ली रेंज ट्रैफिक पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। नई दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम जिले के 11 ट्रैफिक सर्कल में कार्रवाई के दौरान 915 चालान किए गए और कानून के अनुसार एफआईआर दर्ज की गईं। इस वर्ष अब तक गलत दिशा में वाहन चलाने पर 33,005 चालान और 417 एफआइआर दर्ज हो चुकी हैं।

वहीं, दक्षिणी रेंज ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ 19 और 20 सितंबर को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान गलत पार्किंग पर 829 चालान (266 ई-चालान व 563 दिल्ली यातायात पुलिस का आधिकारिक मोबाइल एप), 98 रेहड़ी-पटरी हटाने और आठ वाहनों को क्रेन से टो करने की कार्रवाई हुई।

यह भी पढ़ें- चलते-चलते गलती से टकराने पर 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से किए कई वार, दिल्ली पुलिस ने सात घंटे में तीन आरोपित पकड़े