दिल्ली में वन्यजीवों की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, नौ नए इंस्पेक्टर होंगे तैनात
दिल्ली सरकार ने जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नौ नए वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टरों की भर्ती का फैसला किया ...और पढ़ें
-1775155456499_m.webp)
दिल्ली सरकार ने जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नौ नए वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टरों की भर्ती का फैसला किया है। इमेज एआई
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शहर के जंगलों और जंगली जानवरों की बेहतर सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब दिल्ली के वन विभाग में नौ नए वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर तैनात किए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक अब तक पूरी दिल्ली में सिर्फ एक इंस्पेक्टर था, जिससे काम में दिक्कत आती थी। अब नौ पदों को मंजूरी मिल गई है। इनमें से आठ पदों पर भर्ती दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) के जरिए सीधी परीक्षा से की जाएगी।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इससे जंगली जानवरों के अवैध शिकार और तस्करी को रोकने में मदद मिलेगी। रिहायशी इलाकों में जानवर घुसने की घटनाओं को बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा।
इसके अलावा दिल्ली के अलग-अलग इलाकों (फील्ड डिवीजन) में तैनात होने से ये अधिकारी सीधे जमीन पर रहकर निगरानी कर सकेंगे। दिल्ली की बायोडायवर्सिटी (जैव विविधता) और शहरी
पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी आएगी मजबूती
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'यह दिल्ली की हरियाली और वन्यजीवों को सुरक्षित रखने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे हमारी टीमें संकट के समय तेजी से काम कर सकेंगी।'
