विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में छठ महापर्व की भव्य तैयारी, 1400 से ज्यादा घाटों का निर्माण; 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रखने के निर्देश

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:53 PM (IST)

दिल्ली में इस बार छठ महापर्व के लिए 1400 से भी ज्यादा घाटों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा ...और पढ़ें

दिल्ली में छठ महापर्व पर

दिल्ली में छठ महापर्व पर

HighLights

  1. दिल्ली में 1400 से अधिक छठ घाट बनेंगे।

  2. 16 नवंबर को छठ महापर्व पर सार्वजनिक अवकाश।

  3. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में इस बार छठ महापर्व पर पिछले वर्ष की तुलना में अधिक घाट बनाए जाएंगे। राजधानी में 1400 से अधिक छठ घाट विकसित करने की तैयारी है, जबकि पिछले वर्ष 1326 घाट बनाए गए थे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

सीएम रेखा गुप्ता ने दिया निर्देश

उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छठ पूजा को लेकर सोमवार यानी 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व लाखों लोगों की आस्था से जुड़ा है।

इसलिए सभी घाटों पर मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने छह नवंबर तक घाटों की शुरुआती तैयारियां पूरी करने और पूजा से दो दिन पहले प्रमुख व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस वर्ष छठ पूजा 13 से 16 नवंबर तक आयोजित होगी।

महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर

मुख्यमंत्री ने घाटों पर पर्याप्त शौचालय और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए। प्रमुख और भीड़भाड़ वाले घाटों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए बड़े घाटों के पास अग्निशमन वाहन तैनात रखने और पुलिस व जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाने को कहा गया है।

घाटों तक जाने वाले रास्ते होंगे दुरुस्त

मुख्यमंत्री ने घाटों तक पहुंचने वाली सड़कों की मरम्मत, धूल नियंत्रण और पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रास्तों से गड्ढे, मलबा और अन्य बाधाएं हटाई जाएंगी। संध्या अर्घ्य और सुबह उषा अर्घ्य के बाद सफाई के लिए अतिरिक्त टीमें तैनात रहेंगी। कूड़ा लगातार उठाने और पर्याप्त बड़े कूड़ेदान लगाने पर भी जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली आने-जाने वाली 45 ट्रेनों के रूट और टाइमिंग में बदलाव, यात्रा करने से पहले जानें नया शेड्यूल

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 70 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने कैशियर को घेरकर छीना बैग; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस