विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये मंगवाते थे हथियार', दिल्ली में पकड़े गए चार आतंकियों से पूछताछ में खुलासा

Published: Thu, 02 Jul 2026 07:42 PM (IST)

दिल्ली में चार आतंकी बड़ी साजिश रचने से पहले गिरफ्तार किए गए, जो पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और ...और पढ़ें

दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे चार आतंकियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे चार आतंकियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली को दहलाने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए चारों आतंकी लंबे समय से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये जिगाना पिस्टल समेत कई देशों के विदेशी हथियार और ड्रग्स की खेप मंगवाकर उसे पंजाब आदि राज्यों में गैंग्सटरों व ड्रग्स तस्करों को बेचने का धंधा कर रहे थे।

इंटरनेट मीडिया के जरिये पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी के संपर्क में आने के बाद चारों देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हो गए थे। केंद्रीय एजेंसियों द्वारा इंटरनेट मीडिया की मॉनिटरिंग में इनकी गतिविधियों के बारे में पता चलने के बाद आईबी की सूचना पर स्पेशल सेल ने इन्हें दबोच लिया।

बातचीत के लिए कर रहा था पाकिस्तान के कई नंबरों का इस्तेमाल

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रवीण कुमार त्रिपाठी का कहना है कि गिरफ्तार आतंकियों में शुभदीप सिंह, पाकिस्तानी सीमा से महज तीन किलो मीटर दूर तरनतारन का रहने वाला है। वह ड्रोन के जरिये विदेशी पिस्टल और हेरोइन आदि ड्रग्स की खेप मंगवाता था। पाकिस्तान में मौजूद आईएसआई हैंडलर्स और ड्रोन ऑपरेटरों से बातचीत के लिए वह पाकिस्तान के कई नंबर का इस्तेमाल कर रहा था।

उसे पंजाब पुलिस भी ड्रग्स तस्करी के मामले में पहले गिरफ्तार कर चुकी है। गुरजंट सिंह भी सीमा से सटे तरनतारन का रहने वाला है। वह भी विदेशी नंबरों के ज़रिये आईएसआई हैंडलर्स के संपर्क में था। अपने चचेरे भाई साजन सिंह के साथ मिलकर वह ड्रोन के ज़रिए पाकिस्तान से हथियार और ड्रग्स की खेप मंगवाता था।

पंजाब पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के मामले में किया था गिरफ्तार

साजन सिंह, अमृतसर का रहने वाला है। वह भी आईएसआई हैंडलर्स से बातचीत करने के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर रहा था। उसे भी पहले पंजाब पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। गगनप्रीत, फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है। वह इंटरनेट मीडिया के ज़रिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था।

हैंडलर्स ने उसे दिल्ली में थानों और पुलिस पिकेट के वीडियो बनाने और उन पर गोलीबारी करने का काम सौंपा था। चारों, अपने हैंडलर्स के निर्देश पर दिल्ली में आतंकी वारदात की योजना बना ही रहे थे इससे पहले सेल ने प्लानिंग के स्टेज पर ही दबोच लिया। चारों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इनसे जुड़े अन्य आतंकियों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है ताकि उन्हें भी जल्द दबोचा जा सके।

यह भी पढ़ें- दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI के 4 आतंकी गिरफ्तार; पाकिस्तान भेज रहे थे थानों और मंदिरों के वीडियो

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने की कोशिश पर सिख नाराज, विदेश मंत्रालय से की बड़ी अपील