विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अभी से  38°C के पार पहुंचा पारा, दिल्ली-NCR में पड़ेगी भयंकर गर्मी; IMD ने बताया अगले सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम?

Published: Mon, 09 Mar 2026 06:00 AM (IST)

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री ...और पढ़ें

गर्मी ने छुड़ाए पसीने। सोशल मीडिया

गर्मी ने छुड़ाए पसीने। सोशल मीडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार तीखी होती गर्मी के तेवर आगे भी नरम पड़ने की संभावना नहीं लग रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर जाएं तो अगले तीन दिनों में ही दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री पार चला जाएगा। न्यूनतम तापमान भी इसी सप्ताह 20 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

अगले सप्ताह भर के दौरान मौसम में बदलाव की भी कोई संभावना नहीं है। इस दौरान बादलों की आवाजाही भले लगी रहे, लेकिन किसी पश्चिमी विक्षोभ या वर्षा होने की उम्मीद नहीं दिख रही। हालांकि, सप्ताहांत में तापमान में एक दो डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है।

आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही

रविवार को भी दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 94 से 28 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ।

सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री की दृष्टि से रिज रविवार को राजधानी का सबसे गर्म इलाका रहा। वहीं, सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री के लिहाज से राजघाट सबसे गर्म इलाका रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि, तेज धूप भी निकलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।