विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्लीवाले हो जाएं तैयार! अगले 72 घंटों में सूरज दिखाएगा कड़े तेवर, पारा होगा 42 डिग्री के पार

Published: Tue, 14 Apr 2026 08:49 PM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2026 11:07 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में मौसम बदल रहा है और तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.2 ...और पढ़ें

दिल्ली में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की आशंका।

दिल्ली में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की आशंका।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बदलते मौसम के बीच राजधानी में गर्मी और तापमान दोनों में ही वृद्धि देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को कहीं- कहीं अधिकतम तापमान 40 के करीब पहुंच गया। बुधवार को यह 40 डिग्री के पार और फिर आने वाले तीन दिनों में 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक लू चलने की संभावना से इंकार किया है।

दिन भर आसमान साफ रहने और तेज धूप निकले रहने से मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन में अभी तक का सर्वाधिक है। रिज क्षेत्र में तो यह 39.5 डिग्री तक चला गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं हवा में नमी का स्तर 74 से 18 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।

बुधवार को आसमान रहेगा साफ

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान साफ रहेगा। तेज धूप भी निकली रहेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 20 डिग्री रह सकता है। 17 और 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में बनी रही और पिछले 24 घंटों का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 167 रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-UP-राजस्थान में आसमान से बरसेगी आग, MP में गर्मी का टूटेगा रिकॉर्ड; अप्रैल में पारा 45 के पार