विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में गर्मी का 'वार्म-अप' शुरू, तापमान 36 डिग्री के पार; वीकेंड तक और चढ़ेगा पारा

Published: Tue, 14 Apr 2026 06:00 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है, सप्ताहांत तक इसके 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। साफ आसमान और धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है।

दिल्ली-NCR में गर्मी का सितम। (AI Generated Image)

दिल्ली-NCR में गर्मी का सितम। (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर  साफ आसमान और दिन भर धूप खिले रहने से गर्मी का एहसास और तापमान दोनों में ही वृद्धि देखने को मिल रही है। सोमवार को यह 36 डिग्री पार कर गया। इसी सप्ताहांत तक इसके 40 डिग्री पार हो जाने की संभावना है। उधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता ''मध्यम'' श्रेणी में बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 73 से 30 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। 37 डिग्री तापमान के साथ रिज क्षेत्र दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा।

आज साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज यानी मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। धूप भी निकली रहेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता ''मध्यम'' श्रेणी में बनी रही और पिछले 24 घंटों का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 149 रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बढ़ेगा भीषण गर्मी का टॉर्चर, अगले चार दिन में 40 डिग्री के पार चढ़ेगा तापमान

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में तेजी से बदला मौसम, तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी; कई जिलों में 36 डिग्री के पार