विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टाग्राम पोस्ट और लड़की को लेकर विवाद में चले चाकू, दिल्ली में छात्र की हत्या के बाद 4 नाबालिग पकड़े

By Rajeev RanjanEdited By: Pooja Tripathi
Published: Wed, 21 Oct 2026 05:22 PM (IST)

बाहरी दिल्ली के पीतमपुरा में एक लड़की और इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर हुए विवाद में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. पीतमपुरा में लड़की विवाद में किशोर की हत्या।

  2. इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर भी विवाद था।

  3. पुलिस ने चार नाबालिगों को पकड़ा, खंजर बरामद।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। पीतमपुरा के चौधरी डेयरी, क्यू ब्लॉक के पास लड़की को लेकर हुए विवाद में चाकू से हमला कर एक किशोर की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

मौर्या एन्क्लेव थाना पुलिस ने मामले में चार नाबालिगों को पकड़ा है। मृतक नवीं कक्षा का छात्र बताया जाता है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल खून से सना खंजर भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर को चाकूबाजी की सूचना मिली थी। घायल आशु और अरुण को बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहां अरुण को मृत घोषित कर दिया गया। आशु को भी चाकू लगा था।

एक लड़की को लेकर हुआ विवाद

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक लड़की को लेकर विवाद के बाद दोनों पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर पोस्ट और कमेंट को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं, मृतक के रिश्तेदारों ने बुधवार को थाने के बाहर हंगामा किया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के सीलमपुर में रोड रेज में हत्यारोपित गिरफ्तार, तीन दिन बाद स्पेशल सेल ने एलएलबी छात्र को दबोचा