केपटाउन में 69वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन, विजेंद्र गुप्ता बताएंगे दिल्ली विधानसभा का डिजिटल मॉडल
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता 13 से 18 सितंबर तक केपटाउन में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेंगे। वे ...और पढ़ें

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता।
HighLights
विजेंद्र गुप्ता 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेंगे।
क्षमता की कमी वाली संसदों में समावेशिता सत्र की अध्यक्षता करेंगे।
एआई आधारित विधायी सहायता मंच 'विधान साथी' प्रस्तुत करेंगे।
राज्य ब्यूराे, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता 13 से 18 सितंबर तक दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वे शनिवार को सम्मेलन के लिए रवाना हुए।
सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्ष, सांसद और संसदीय अधिकारी भाग लेंगे। दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट भी सम्मेलन में शामिल होंगे।
सम्मेलन के दौरान गुप्ता क्षमता की कमी से जूझ रही संसदों में समावेशिता के उपायों पर आयोजित सत्र की अध्यक्षता करेंगे।
एआई और डिजिटल क्रांति से मजबूत होता लोकतंत्र
वे संसदों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग, लोकतंत्र और अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत करने के लिए संसदीय कार्रवाई तथा मानवाधिकारों की रक्षा और शांति को बढ़ावा देने में संसदों की भूमिका पर भी विचार रखेंगे।
गुप्ता दिल्ली विधानसभा के डिजिटल परिवर्तन, नेवा के कार्यान्वयन और कागजरहित कार्यप्रणाली की जानकारी देंगे। वे एआई आधारित विधायी सहायता मंच ‘विधान साथी’ को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में घिरे अफसर: विधानसभा में किए वादों की फाइलें खुलीं, समिति ने सर्किट हाउस में लिया हिसाब
यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले EVM और VVPAT की विश्वसनीयता जांच, बेंगलुरु के इंजीनियर करेंगे पड़ताल
