विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में SIR की तारीख तीसरी बार बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?

Published: Wed, 19 Aug 2026 05:47 PM (IST)

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तारीखें तीसरी बार बढ़ा दी हैं। अब अंतिम ...और पढ़ें

दिल्ली में एसआईआर की तारीख तीसरी बार बढ़ाई गई।

दिल्ली में एसआईआर की तारीख तीसरी बार बढ़ाई गई।

HighLights

  1. एसआईआर की तारीखें दिल्ली में तीसरी बार बढ़ीं।

  2. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 नवंबर 2026 को।

  3. ड्राफ्ट सूची 31 अगस्त को होगी जारी, नाम जांचें।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर चुनाव आयोग ने एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने इस प्रक्रिया के तहत आवेदन जमा करने और पोलिंग स्टेशनों के पुनर्गठन की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। यह तीसरी बार है जबकि मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए तारीखों में विस्तार किया है।

अब 24 अगस्त तक का मौका

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में अब 24 अगस्त तक पोलिंग स्टेशनों के अनुसार एन्यूमरेशन फार्म जमा करा सकते हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के तहत, अब ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 31 अगस्त को किया जाएगा।

इसके बाद, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 31 अगस्त से 30 सितंबर तक निर्धारित की गई है। प्राप्त आपत्तियों का निपटारा करने की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूरी की जाएगी, जिसके उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार नवंबर 2026 को होगा।

लाखों वोटरों के पंजीकरण पर नजर

दिल्ली में अभी भी बड़ी संख्या (करीब 47 लाख मतदाता) में ऐसे मतदाता हैं, जिनका फार्म किसी न किसी तकनीकी कारण या अधूरे दस्तावेजों के चलते जमा नहीं हो सका है। एक बार फिर तारीख बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान प्रक्रिया से वंचित न रहे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो। गौरतलब है कि इस अभियान के तहत बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं ताकि डेटा की सत्यता बनी रहे।

WhatsApp Image 2026-08-19 at 17.24.48

इस तरह चेक करें अपना नाम

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं ने अपने एन्यूमरेशन फार्म जमा कर दिए हैं, वे 31 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपने नाम की स्थिति देख सकते हैं। यह सूची आधिकारिक वेबसाइट ceodelhi.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अतिरिक्त, मतदाता अपनी पंजीकरण स्थिति जानने और अन्य सेवाओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग के वोटर्स सर्विस पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं। यदि किसी मतदाता को अपने विवरण में सुधार करना है या नाम जोड़ना है, तो वे ईसीआई द्वारा अधिकृत आनलाइन माध्यमों से फार्म जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली नगर निगम का दफ्तर बना अखाड़ा! कांग्रेस पार्षद हाजी जरीफ पर कुर्सी से हमला, वकीलों ने की धक्का-मुक्की