विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में SIR पूरी होने में पांच दिन बाकी, 15 लाख से ज्यादा मतदाताओं तक नहीं पहुंचा नोटिस

Published: Thu, 24 Sep 2026 08:21 PM (IST)

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने में सिर्फ पांच दिन बचे हैं, लेकिन 15 लाख से अधिक ...और पढ़ें

दिल्ली में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने में महज 5 दिन बाकी।

दिल्ली में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने में महज 5 दिन बाकी।

HighLights

  1. दिल्ली SIR प्रक्रिया में 15 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस नहीं।

  2. विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने में अब केवल पांच दिन शेष।

  3. नोटिस वितरण में देरी के कारण अंतिम तिथि बढ़ाने पर विचार जारी।

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। दिल्ली में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूरी होने में अब महज पांच दिन शेष हैं, लेकिन चिन्हित किए गए मतदाताओं को नोटिस भेजे जाने की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। करीब दो लाख नोटिस तो अभी तैयार ही नहीं हुए हैं। वहीं, तैयार हो चुके लगभग 31 लाख नोटिस में से भी तकरीबन 50 प्रतिशत संबंधित मतदाताओं तक पहुंच नहीं पाए हैं। यानी 15 लाख से अधिक मतदाताओं को अभी नोटिस मिलने का इंतजार है।

एसआइआर में मतदाता सूची से जुड़े विभिन्न तरह के सत्यापन और खामियों के आधार पर करीब 33 लाख लोगों को नोटिस भेजे जाने हैं। इसके लिए अब तक सिस्टम से करीब 31 लाख नोटिस जेनरेट किए जा चुके हैं, लेकिन बड़ी संख्या में नोटिस जेनरेट होने के बाद भी उनका वितरण नहीं हो पाया है। इससे प्रक्रिया के उस अहम चरण पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसमें मतदाता को अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का मौका मिलना है।

बीएलओ स्तर पर सुस्ती भी बनी वजह

सूत्रों के अनुसार नोटिस तैयार होने के बाद उन्हें मतदाताओं तक पहुंचाने में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के स्तर पर अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई दे रही है। एसआइआर की समय सीमा समाप्त होने में पांच दिन ही बचे हैं, ऐसे में अब शेष नोटिस तैयार करने के साथ पहले से तैयार नोटिसों का वितरण कराना भी बड़ी चुनौती है।

नोटिस देर से मिलने का सीधा असर मतदाताओं को मिलने वाले समय पर पड़ सकता है। नोटिस मिलने के बाद ही संबंधित मतदाता अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना पक्ष रख सकता है। ऐसे में अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में नोटिस पहुंचने से दावे-आपत्तियों के निपटारे पर भी दबाव बढ़ सकता है।

तारीख बढ़ाने पर विचार, 605 नए एईआरओ तैनात

नोटिस वितरण की धीमी गति को देखते हुए दावे-आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में 297 पहले से कार्यरत एईआरओ के अलावा 605 नए एईआरओ तैनात किए गए हैं। इन अधिकारियों की तैनाती का उद्देश्य नोटिस की सुनवाई और दावे और आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया को सुचारू बनाना है।

यह भी पढ़ें- गैंगरेप के बाद सबूत मिटाने को धोए कपड़े, डिलीट की चैट; आस्था कुंज केस में तीनों आरोपित 14 दिन की न्यायिक हिरासत में