विकास कालिया गैंग के 2 बदमाश गिरफ्तार, दिल्ली में सदर बाजार-नबी करीम शोभायात्रा में की थी फायरिंग
सितंबर में सदर बाजार-नबी करीम शोभायात्रा के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने विकास कालिया गिरोह के दो ...और पढ़ें

मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार। फोटो: सांकेतिक
HighLights
सदर बाजार फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार
विकास कालिया गिरोह के सदस्य मुठभेड़ में घायल
दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ ने की कार्रवाई
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सदर बाजार-नबी करीम शोभायात्रा के दौरान सितंबर में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने विकास कालिया गिरोह से जुड़े दो आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपितों को गोली लगी है। कार्रवाई स्पेशल स्टाफ ने की।
पुलिस से मुठभेड़ के बाद दबोचे गए
पुलिस के अनुसार, स्पेशल स्टाफ ने कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा। इस दौरान पुलिस और आरोपितों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें दोनों को गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
सितंबर में शोभायात्रा में हुई थी फायरिंग
दोनों आरोपितों की तलाश सितंबर के मध्य में सदर बाजार-नबी करीम शोभायात्रा के दौरान हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों विकास कालिया गिरोह से जुड़े हैं।
विकास कालिया को सदर बाजार थाने, उत्तरी जिले का बैड कैरेक्टर बताया गया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में शराब की ‘छूट’ के बदले वसूली का आरोप, CBI ने एक्साइज इंस्पेक्टर को पकड़ा; घर से मिले 1.5 करोड़
