धनतेरस और दीवाली पर वाहनों की बंपर बिक्री, दिल्ली में 25 हजार से ज्यादा खरीदी गई बाइक-स्कूटी और कार
धनतेरस और दीवाली के अवसर पर दिल्ली में कुल 25,482 वाहन पंजीकृत हुए, जिनमें 18,898 दोपहिया और 6,230 कारें शामिल ...और पढ़ें
-1794203203189_m.webp)
धनतेरस और दीवाली पर वाहनों की बंपर बिक्री हुई। AI जनरेटेड इमेज
HighLights
दिल्ली में धनतेरस-दीवाली पर 25,482 वाहन पंजीकृत हुए।
इनमें 18,898 दोपहिया और 6,230 कारें शामिल हैं।
अक्टूबर-नवंबर में कुल 1.26 लाख वाहन पंजीकृत हुए।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। धनतेरस और दीवाली के अवसर पर दिल्ली में कुल 25,482 वाहन पंजीकृत हुए। इनमें 18,898 दोपहिया वाहन और 6,230 कारें शामिल हैं।
इस साल अक्टूबर में नवरात्रि के दौरान भी वाहनों की अच्छी खरीदारी हुई थी। पूरे अक्टूबर में करीब 91 हजार वाहनों का पंजीकरण हुआ था।
एक ही महीने में पड़े थे तीनों त्योहार
वहीं, पिछले साल अक्टूबर में नवरात्रि, धनतेरस और दीवाली, तीनों त्योहार एक ही महीने में पड़े थे, जिस कारण दोनों वर्षों के आंकड़ों की सीधी तुलना करना उचित नहीं होगा।
इस साल पूरे अक्टूबर और नवंबर में 8 नवंबर तक कुल पंजीकरण का आंकड़ा करीब 1.26 लाख पहुंच गया है।