विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में एक महीने तक तैनात रहेंगे 20 हजार अर्धसैनिक बल, विरोध प्रदर्शनों और त्योहारों के चलते फैसला

Published: Mon, 12 Oct 2026 07:02 PM (IST)

दिल्ली में INDI गठबंधन के विरोध प्रदर्शनों और आगामी त्योहारों के मद्देनजर 20,000 अर्धसैनिक बल एक महीने तक तैनात रहेंगे।

दिल्ली में एक महीने तक तैनात रहेंगे अर्धसैनिक बल। फोटो: आर्काइव

दिल्ली में एक महीने तक तैनात रहेंगे अर्धसैनिक बल। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. 20,000 अर्धसैनिक बल दिल्ली में एक महीने तैनात रहेंगे

  2. जंतर-मंतर की जगह नए प्रदर्शन स्थल निर्धारित किए गए

  3. त्योहारों और विरोध प्रदर्शनों के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। INDI गठबंधन और अन्य संगठनों के विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली में तैनात करीब 20,000 अर्धसैनिक बलों के जवान एक महीने तक राजधानी में ही तैनात रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, आगामी त्योहारों के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भी यह फैसला लिया गया है।

दिल्ली में अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD मैदान को प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल बनाया गया है। वहीं, अब तक निर्धारित प्रदर्शन स्थल रहे जंतर-मंतर को इस सूची से हटा दिया गया है।

जंतर-मंतर शहर के हाई-सिक्योरिटी सेंट्रल जोन में स्थित है। सूत्रों के अनुसार, नए प्रदर्शन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत ऑडिट पूरा कर लिया गया है।

बाॅर्डर और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दिल्ली की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इसका उद्देश्य बिना अनुमति भीड़ जुटने से रोकना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

पुलिस ने दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की जांच तेज कर दी है। इसके अलावा होटल, गेस्ट हाउस, लॉज और धर्मशालाओं में लोगों के सत्यापन का अभियान भी बढ़ाया गया है।

दिल्ली पुलिस के हजारों जवान भी तैनात

अर्धसैनिक बलों के अलावा दिल्ली पुलिस के हजारों जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। नई दिल्ली जिले को 20 जोन में बांटा गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जमीनी स्तर पर हालात की निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जंतर मंतर प्रदर्शन पर पाबंदी के आदेश को चुनौती, दिल्ली HC सुनवाई को तैयार; जानें पूरा मामला