दिल्ली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; जांच में जुटीं टीमें
राजधानी दिल्ली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले हैं, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में फिर से कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे ई-मेल से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, आज गुरुवार को दिल्ली के चार निजी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा ई-मेल देखने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।
वहीं, स्कूलों के धमकी मिलने की जानकारी लगने पर पुलिस और जांच टीमें स्कूलों में पहुंची हैं। फिलहाल चारों स्कूलों में जांच की जा रही है।
इन स्कूलों को मिली धमकी
- दिल्ली कैंट एरिया में लोरेटो कॉन्वेंट को सुबह 8:22 बजे कॉल आया
- CR पार्क में डॉन बॉस्को को सुबह 9:18 बजे
- कार्मेल स्कूल, आनंद निकेतन को सुबह 9:22 बजे
- कार्मेल स्कूल, सेक्टर 23 द्वारका को सुबह 9:25 बजे
