दिल्ली के सदर बाजार में दुकान के अंदर छठी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के सदर बाजार में एक दुकान के अंदर छठी कक्षा की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने ...और पढ़ें

दिल्ली के सदर बाजार में छठी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़।
HighLights
दिल्ली के सदर बाजार में छठी कक्षा की छात्रा से यौन उत्पीड़न।
दुकान के अंदर हुई वारदात, छात्रा सामान खरीदने गई थी।
56 वर्षीय आरोपी मकसूद गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी।
एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक दुकान के अंदर छठी कक्षा की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, लड़की स्टेशनरी सामान खरीदने निकली थी, तभी आरोपी ने उसके हाथ-पैर बांधकर कथित हमला किया।
आरोपी पर महिला पुलिस थाने में केस दर्ज
पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाने में बलात्कार, पॉक्सो अधिनियम और गलत तरीके से नजरबंद करने संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
56 वर्षीय आरोपी मकसूद को शुक्रवार को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच जारी रखे हुए है।
यह भी पढ़ें- मोबाइल पर आ रही फाइल से हो जाएं सावधान! दिल्ली में APK फ्रॉड करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
