विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 साल से फरार 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पहचान बदलकर दिल्ली में कर रहा था ड्राइवर की नौकरी

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:19 AM (IST)

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 15 साल से फरार 20 हजार के इनामी बदमाश रविंदर उर्फ सोनू उर्फ चिकना को गिरफ्तार ...और पढ़ें

15 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार। AI जनरेटेड इमेज

15 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार। AI जनरेटेड इमेज

HighLights

  1. 15 साल से फरार 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार।

  2. पहचान बदलकर रोहिणी में कर रहा था ड्राइवर की नौकरी।

  3. 2011 में मानसरोवर गार्डन में लूटपाट का आरोपी था।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में लूटपाट के एक मामले में 15 वर्षों से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश रविंदर उर्फ सोनू उर्फ चिकना को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पहचान बदलकर नाम दिलबाग सिंह रख लिया था।

वह रोहिणी में रहकर मायापुरी की एक फैक्ट्री में चालक की नौकरी कर रहा था। अदालत ने उसे 2011 में भगोड़ा घोषित किया था।

बदमाश ने चाकू से किया हमला

क्राइम ब्रांच के उपायुक्त आदित्य गौतम के मुताबिक, वारदात 11 मई 2011 को मानसरोवर गार्डन स्थित ओमकारेश्वर मंदिर के पास हुई थी। सुबह करीब 6:30 बजे सचिन अरोड़ा सैर कर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। विरोध करने पर एक बदमाश ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

सचिन और उनके साथियों ने बदमाशों का पीछा किया तो आरोपितों ने एक अन्य व्यक्ति को चाकू दिखाकर धमकाया और उसकी कार लूट ली। लोगों की मदद से सुरेश कुमार को मौके पर पकड़ लिया था। उससे चाकू और सोने की चार चेन बरामद हुई थीं, जिनमें शिकायतकर्ता की टूटी चेन भी शामिल थी।

गिरफ्तारी से बचने के लिए बदली पहचान

इस मामले में उमेश और सुमित को भी गिरफ्तार किया था, लेकिन रविंदर फरार हो गया था।क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश कर रही थी। जांच में पता चला कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पहचाल बदल ली थी।

करीब एक साल कोलकाता में रहने के बाद वह बरेली चला गया। 2017 में दिल्ली लौटकर उसने रोहिणी में ठिकाना बनाया और दिलबाग सिंह के नाम से मायापुरी की फैक्ट्री में ड्राइवर की नौकरी करने लगा। गुप्त सूचना पर पुलिस ने 17 अक्टूबर को उसे रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया।

लूटता था कीमती सामान

जांच में पता चला कि आरोपित को जुआ खेलने की लत थी। जुए का खर्च पूरा करने के लिए वह साथियों के साथ सोने की चेन, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान लूटता था। विरोध करने वालों पर चाकू से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने से भी नहीं हिचकता था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर बायोमेट्रिक जांच में फर्जी पहचान का खुलासा, कनाडा जा रही महिला गिरफ्तार