विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में पत्नी से झगड़े के बाद रिक्शा चालक हाई-टेंशन टावर पर चढ़ा, बिजली विभाग की टीम ने सुरक्षित उतारा

Published: Thu, 05 Feb 2026 06:14 AM (IST)

उत्तरी दिल्ली के गोपालपुर में एक रिक्शा चालक पत्नी से झगड़े के बाद आत्महत्या के इरादे से हाई-टेंशन टावर पर ...और पढ़ें

पत्नी से झगड़े के बाद हाइटेंशन तार पर चढ़ा शख्स।

पत्नी से झगड़े के बाद हाइटेंशन तार पर चढ़ा शख्स।

HighLights

  1. रिक्शा चालक पत्नी से झगड़े के बाद टावर पर चढ़ा।

  2. आत्महत्या का प्रयास, दमकल टीम ने सुरक्षित बचाया।

  3. शराब की लत से पत्नी से होते थे अक्सर झगड़े।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी जिले के तिमारपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर इलाके में बुधवार सुबह उस समय एक हाई वाल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब पत्नी से झगड़ा करने के बाद आत्महत्या करने के लिए रिक्शा चालक हाई वाल्टेज टावर पर चढ़ गया।

सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम और बिजली विभाग की मदद से उसे सुरक्षित उतार लिया गया। पूछताछ में इसकी पहचान गोपालपुर के मिंटू के रूप में हुई जो शराब पीने का आदि है और इसी बात पर उसका पत्नी से अकसर झगड़ा होता था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बुधवार करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति 25 हजार वाल्ट के हाई टेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया है। सूचना पर तिमारपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे उतारने के प्रयास किए गए। जब पुलिस टीम के समझाने पर वह नहीं उतरा तो दमकल विभाग की टीम और बिजली विभाग की टीम को सूचित किया गया।

सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद लगभग साढ़े नौ बजे उसे सुरक्षित नीचे उतारा। पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब पीने का आदि है, जिसे लेकर अकसर उसका पत्नी से झगड़ा होता था। मंगलवार रात को भी उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था और वह सुबह आत्महत्या करने के लिए हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के राजोकरी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई ब्रेजा कार; युवती की मौत