Delhi Weather Update: पांच वर्षों में जुलाई की सबसे गर्म रही शुक्रवार की रात; IMD का दो दिन का येलो अलर्ट
शुक्रवार को दिल्ली में उमस भरी गर्मी के बीच न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले पांच ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
शुक्रवार को दिल्ली में पांच साल की सबसे गर्म जुलाई रात।
न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। उमस भरी गर्मी शुक्रवार को भी जारी रही। दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, परंतु उमस के कारण लोगों को 51 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हुई।
वहीं, न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को यह 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। इससे पहले जुलाई में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 1 जुलाई, 2021 को दर्ज हुआ था। यानी, यह पिछले पांच वर्षों में जुलाई की सबसे गर्म रात रही।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की वर्षा का पूर्वानुमान लगाया था। दिन में बादल छाए रहे, लेकिन वर्षा नहीं हुई।
हल्कि बारिश की आशंका
विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है और इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने व गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई है। शनिवार को दिन में तेज हवा चलने के साथ ही हल्की वर्षा हो सकती है।
लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक है। इसके अलावा पालम में तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक), अयानगर में 38.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक) और रिज स्टेशन पर 37.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक) रहा।
वहीं, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस, पालम में 29.1 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड पर 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में मौसम के दो रंग, कहीं भारी बारिश तो कहीं 37 डिग्री तापमान के साथ उमस का टॉर्चर
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 5 साल की सबसे गर्म रात, न्यूनतम तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
