विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तस्वीरों में देखें दिल्ली का हाल: डूब गया कनॉट प्लेस, MB रोड पर थमे पहिए; जरा सी बारिश में खुली दावों की पोल

Published: Tue, 28 Jul 2026 05:35 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2026 06:09 PM (IST)

बीते 24 घंटों की बारिश ने दिल्ली को सराबोर कर दिया है, जिससे गर्मी से राहत मिली लेकिन सड़कों पर ...और पढ़ें

HighLights

  1. कनॉट प्लेस, बदरपुर में घुटनों तक जलभराव।

  2. भारी बारिश से दिल्ली की सड़कें पानी में डूबीं।

  3. ट्रैफिक जाम, वाहन खराब होने से लोग परेशान।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते 24 घंटे में छाए बादलों ने दिल्ली को सराबोर कर दिया है। गर्मी और उमस से राहत मिल गई है। इस बीच मोटी-मोटी बारिश की बूंदों ने राजधानी की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बना दी है। दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस से लेकर अन्य मुख्य चौराहों पर एक सा नजारा है। घुटनों तक पानी लग गया है। आइए देश की राजधानी में बरसात ने क्या सितम ढा रखा है, इसे तस्वीरों से देखते-समझते हैं...

यदि और होगी बारिश तो क्या होगा?

इससे जहां लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बदले मौसम को देखकर लोग बारिश का आनंद भी ले रहे हैं। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने मुस्तैदी दिखा रखी है। साथ ही, जिन जगहों पर सड़क धंसने या कुछ और समस्या की बात सामने आ रही है, वहां भी राहत के इंतजाम किए जा रहे हैं। यह अलग बात है कि सारे इंतजाम नाकाफी साबित होते दिख रहे हैं। ऐसे जब आईएमडी ने अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है, तो यह तस्वीरें परेशान करती हैं।

CP-in-Rain

दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में घुटनों के पार पहुंच चुका है बारिश का जलभराव। वीडियो ग्रैब

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को हहुई कुछ घंटों की तेज बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। कनॉट प्लेस और जनपथ समेत कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव देखने को मिला, जिससे लोगों और वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में बारिश के बाद कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में जलभराव हो गया। कई सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गाड़ियां और ऑटो भरे पानी से गुजरते दिखाई दिए। जी-ब्लॉक में कुछ दुकानों के बाहर और बरामदों तक पानी पहुंच गया। 

Saritavihar

सरिता विहार अंडरपास में वर्षा के पानी से जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे होकर गुजरने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कुछ लोगों की गाड़ी भी खराब हो जाने की बात बताई गई है। हालांकि, इसकी तस्वीरों में पुष्टि नहीं हो रही है। 

Badarpur

उधर, बदरपुर स्कूल रोड पर कुछ घंटे की बारिश के बाद ही बारिश का पानी सड़क पर हिलोरें मारने लगा। नालों की सफाई का सारा दावा इस बेतहाशा बरसात में सफेद झूठ की तरह उजागर हो गया है। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों में इस बात की नाराजगी है। वे अपने पार्षद से इस समस्या के निदान के लिए कारगर कदम उठाने की अपील कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी के पुख्ता इंतजाम किए गए होते तो यह दिक्कत नहीं आती।

MB-road

तस्वीर में दिख रहा यह नजारा एमबी रोड पर पुल प्रहलादपुर थाने के पास है। बारिश का पानी यहां के लोगों की गाड़ियों की रफ्तार थामे बैरियर की तरह परेशान कर रहा है। इस दौरान जिन गाड़ियों के सायलेंसर में पानी घुस जा रहा है, वह उन वाहन स्वामियों के लिए मुसीबत का सबब बन जा रहे हैं। घुटनों से ऊपर आ चुके पानी से स्थानीय स्तर पर किए गए विकास कार्यों की कलई खुल गई है। 

sangam-vihar

दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र में मंगल बाजार रोड पर वर्षा का जल राहगीरों के लिए चुनौती सरीखा बन गया है। क्या ऑटो और क्या कार, सबके सब पानी में सराबोर हो चुके हैं। वाहन स्वामियों को इस बात का डर है कि कहीं कोई अनदेखा गड्ढा इनके लिए नई मुसीबत का सबब न बन जाए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बारिश में इन अंडरपास पर नहीं चलेगी DTC बसें, सफर से पहले जान लें नए रूट प्लान