Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rain in Delhi: दिल्ली NCR में हो रही झमाझम बारिश, तेज हवा ने बढ़ाई ठिठुरन; जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

    By Ranbijay Kumar SinghEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Mon, 30 Jan 2023 12:33 AM (IST)

    दिल्ली में रविवार को सर्दी की पहली बारिश हुई। रविवार को 3.3 मिलीमीटर बारिश दिल्ली में दर्ज की गई। सबसे ज्यादा पालम में 4.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने के चलते राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। (सांकेतिक तस्वीर)

    Hero Image
    दिल्ली NCR में हो रही झमाझम बारिश (फोटो- चंद्र प्रकाश मिश्र)।

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली एनसीआर में रविवार को रात में भी बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह से ही दिल्ली सहित आसपास के शहरों में बादल छाए हुए हैं। राजधानी के कई इलाकों में दिन में हल्की से मध्यम गति की बारिश हुई, लेकिन देर शाम के बाद तेज हवा और झमाझम बारिश शुरू हो गई है। राजधानी में रविवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश के कारण दिल्ली में कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। राजधानी के सरायं काले खां, पुराना किला, रिंग रोड पर जाम की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली नोएडा दिल्ली रोड पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। आईटीओ चौराहे पर भीषण जाम लग गया है।

    जानिए दिन में कितनी हुई बारिश

    रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच दिल्ली में 3.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पालम में सबसे अधिक 4.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद भी शाम को कई इलाकों में बारिश हुई।

    बारिश से बढ़ गई ठंड

    वैसे तो इस माह पहले भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन सर्दी के इस सीजन में पहली बार ऐसी वर्षा हुई जो मिलीमीटर में दर्ज की जा सकी। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आने से ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और सुबह में कई इलाकों में हल्की बारिश होगी।

    सोमवार को कितना रहेगा तापमान

    मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद आकाश साफ हो जाएगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस वजह से मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    वहीं न्यूनतम तापमान 8 से दस डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। रविवार को पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

    सबसे कम न्यूनतम तापमान मुंगेशपुर में 5.6 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड में 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    करीब तीन माह बाद दर्ज हुई बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार नवंबर व दिसंबर में दिल्ली बिल्कुल बारिश नहीं हुई थी। इस माह 12, 13 जनवरी के अलावा कुल सात दिन कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी। लेकिन इतनी बारिश नहीं हुई थी कि मिलीमीटर में दर्ज हो सके। तीन माह बाद ठीक ठाक बारिश हुई है।

    यह भी पढ़ें- 

    Weather Update: दिल्ली NCR में बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, कई इलाकों में तेज बारिश; न्यूनतम तापमान भी गिरा

    Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड