विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, लोगों को मिली उमस से राहत; IMD ने जारी किया अलर्ट

Published: Sat, 04 Jul 2026 01:14 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 04 Jul 2026 04:50 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में मानसून की एंट्री के बाद गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को शनिवार को हुई बारिश से राहत मिली है।

HighLights

  1. दिल्ली में शनिवार को हुई बारिश से मिली राहत।

  2. पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में मौसम हुआ सुहाना।

  3. IMD का दिल्ली, हरियाणा, यूपी में बारिश का अलर्ट।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में 2 जुलाई से मानसून की एंट्री के बाद भी गर्मी और उमस झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शनिवार दिन में हुई बारिश ने कुछ राहत दी है। बारिश दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में हुई।

वहीं आईएमडी (IMD) ने अलर्ट जारी कर बताया है कि अगले दो घंटे में दिल्ली समेत हरियाणा और पश्चिमी यूपी के कई शहरों में तेज हवा चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।

delhi rain

एनसीआर के इन इलाकों में अगले दो घंटे में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में बताया गया है कि दिल्ली और एनसीआर के लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा आदि में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की पूरी संभावना है।

delhi rain

हरियाणा और पश्चिमी यूपी में कहां होगी बारिश?

आईएमडी ने ये भी बताया कि हरियाणा के गोहाना, गन्नौर, महम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, लोहारू, महेंद्रगढ़ और उत्तर प्रदेश के बड़ौत, बागपत, खेकड़ा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की गरज-चमक और तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने के आसार हैं।

delhi rain

इसके साथ ही अगले कुछ घंटों के अंदर दिल्ली के कई हिस्सों सहित हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, खतौली में हल्की बारिश, तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की काफी संभावना है।

delhi rain

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में ऑलवेदर रोड पर दिल्ली बैंड से घाट तक खतरा, मानसून सीजन में बरसते हैं पत्थर