विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सड़क बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की जांच के लिए अपनी लैब बनाएगी दिल्ली सरकार, सुधरेगी काम की गुणवत्ता

Published: Wed, 18 Mar 2026 02:46 AM (IST)

दिल्ली लोक निर्माण विभाग (PWD) सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अपनी खुद की सामग्री जांच प्रयोगशाला स्थापित करेगा। ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार सड़कों की गुणवत्ता जांचने के लिए खुद की लैब बनाएगी।

दिल्ली सरकार सड़कों की गुणवत्ता जांचने के लिए खुद की लैब बनाएगी।

HighLights

  1. PWD सड़कों की गुणवत्ता जांच के लिए लैब बनाएगा।

  2. नई लैब से समय बचेगा, गुणवत्ता में सुधार होगा।

  3. बिटुमिन जांच हेतु ब्लॉक कटर मशीन खरीदी जाएगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सड़कों की गुणवत्ता पक्का करने के लिए लाेक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अपना खुद का सामग्री जांच व्यवस्था बनाने की योजना बना रहा है। मौजूदा नियमों के अनुसार विभाग के लिए यह ज़रूरी है कि उसके सड़क परियोजनाओं में शामिल सभी ठेकेदार जाने-माने इंजीनियरिंग कालेज से सैंपल की जांच करवाएं।

अभी विभाग के पास इस कार्य के लिए एक प्रक्रिया है जिसमें कई इंजीनियरिंग कॉलेज और एक्सपर्ट इंस्टिट्यूट काम की जगहों पर सामग्री सैंपल की जांच करते हैं। परियाेजनाएं पूरी होने पर गुणवत्ता ऑडिट के लिए भी यही तरीका है।

सड़क गुणवत्ता जांच व्यवस्था शुरू करने की योजना

लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा है कि हम अपना खुद का सैंपल और सड़क गुणवत्ता जांच व्यवस्था शुरू करने की योजना बना रहे हैं, और हम इसके लिए जरूरी यंत्र खरीद रहे हैं। मंत्री ने कहा। शुरुआती चरण में सड़क गुणवत्ता जांच शुरू की जाएगी। इससे कीमती समय बचेगा साथ ही काम की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। अभी रिपोर्ट तैयार होने में दो से तीन महीने लगते हैं।

मंत्री ने कहा कि सड़कों के लिए पीडब्ल्यूडी बिटुमिन की गुणवत्ता जांच करने के लिए एक ब्लॉक कटर मशीन खरीदेगा। दिल्ली सरकार इस साल राजधानी की 600 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत करने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों के साथ अपमानजनक व्यवहार, प्रशासन ने शुरू की जांच