विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में ट्रैफिक चालान का शतक लगाने वालीं 1421 गाड़ियां, इनमें से 600 प्राइवेट कार वाले; सभी को नोटिस

Published: Wed, 25 Nov 2026 10:01 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में यातायात नियमों के उल्लंघन में निजी कार चालक सबसे आगे हैं, जहाँ 600 निजी कारों पर 100 से अधिक चालान काटे जा चुके हैं। ये चालक तेज रफ्तार और रेड लाइट जंप करने जैसे नियमों का बार-बार उल्लंघन कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने उन गाड़ी मालिकों पर शिकंजा कसा, जिन पर सौ से ज्यादा चालान हैं। फोटो: सांकेतिक

दिल्ली पुलिस ने उन गाड़ी मालिकों पर शिकंजा कसा, जिन पर सौ से ज्यादा चालान हैं। फोटो: सांकेतिक

मोहम्मद साकिब, नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों में निजी कार वाले सबसे आगे हैं। हैरानी की बात यह है कि ऐसे 600 निजी कार वाले हैं, जिनके खिलाफ 100 से अधिक बार चालान काटे जा चुके हैं, यानी ये चालान का शतक लगा चुके हैं।

लेकिन इसके बावजूद उनकी आदत में सुधार नहीं हो रहा है। बार-बार नियम तोड़ने वाले इन चालकों ने यातायात पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। 100 से अधिक चालान वाले वाहनों की सूची में कुल 1,421 वाहन शामिल हैं।

600 निजी कार वालों के 100 से अधिक चालान

यातायात पुलिस की ओर से तैयार आंकड़ों के मुताबिक, 100 से अधिक चालान वाले वाहनों में 600 निजी कारें हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर व्यावसायिक टैक्सी और कैब हैं। ऐसे 317 वाहन सूची में शामिल हैं।

आंकड़े बताते हैं कि नियमों का उल्लंघन केवल व्यावसायिक वाहन चालक ही नहीं कर रहे, बल्कि निजी कार वाले भी इसमें पीछे नहीं हैं। बल्कि उनकी संख्या सबसे अधिक है।

इन निजी कार वालों के खिलाफ सबसे ज्यादा चालान तेज रफ्तार से वाहन चलाने और रेड लाइट जंप करने के मामलों में हुए हैं। यानी बार-बार की गई लापरवाही न केवल उनकी जान जोखिम में डाल रही है, बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहनों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रही है।

पंजीकृत वाहन मालिकों को नोटिस जारी

ट्रैफिक पुलिस ने इन वाहनों की सूची कार्रवाई के लिए दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के आयुक्त को भेज दी है। विभाग ने संबंधित वाहनों के पंजीकृत मालिकों को नोटिस भेजने भी शुरू कर दिए हैं।

यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस की चिंता केवल लंबित चालानों की संख्या को लेकर नहीं है, बल्कि उन वाहन चालकों की आदत को लेकर भी है, जो बार-बार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

ऐसे वाहन सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों, खासकर पैदल यात्रियों और साइकिल सवारों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं।

इन वाहनों के 100 से अधिक हैं चालान

वाहन का प्रकार कुल वाहन
निजी कार 600
कैब/टैक्सी 317
माल वाहक 281
मोटरसाइकिल/स्कूटी 85
तीन पहिया वाहन/ई-रिक्शा 72
मैक्सी कैब 21
बस 16
भारी मालवाहक वाहन 9
हल्का मालवाहक वाहन 5
नकदी ले जाने वाले वाहन 2
एंबुलेंस 1
अन्य 12
श्रेणी वाहनों की संख्या
व्यावसायिक वाहन 723
निजी वाहन 685
अन्य 13

यह भी पढ़ें- अब गुटका-खैनी के खाली पैकेट लौटाने पर मिलेंगे पैसे, दिल्ली सरकार की बड़ी तैयारी; जानें पूरा प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।