विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली के बाद दिल्ली में प्रदूषण का कहर, अस्पतालों में श्वास रोगियों की भीड़ बढ़ी

Published: Wed, 11 Nov 2026 02:54 AM (GMT+05:30)

दीपावली के बाद दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण अस्पतालों में श्वास और नेत्र संबंधी मरीजों की संख्या में ...और पढ़ें

दीपावली के बाद दिल्ली में प्रदूषण का कहर (एआई जेनरेटेड इमेज)

दीपावली के बाद दिल्ली में प्रदूषण का कहर (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. दिल्ली में प्रदूषण से श्वास, नेत्र रोगियों की संख्या बढ़ी।

  2. अस्पतालों में 10-15% अधिक मरीज, बच्चे-बुजुर्ग प्रभावित।

  3. सांस लेने में तकलीफ, अस्थमा, आंखों में जलन प्रमुख शिकायतें।

अनूप कुमार सिंह, नई दिल्ली। दीपावली के बाद दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के प्रभाव ने अब अस्पतालों में श्वास और नेत्र संबंधी मरीजों की संख्या को बढ़ा दिया है। राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में श्वास संबंधी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में करीब 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।

पूर्वी, पश्चिमी, बाहरी और दक्षिणी दिल्ली के अस्पतालों में भी प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं। सांस लेने में परेशानी, खांसी, अस्थमा, आंखों में जलन और एलर्जी की शिकायतें बढ़ रही हैं। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर इसका अधिक असर दिखाई दे रहा है।

डीडीयू में पहुंचे 200 से अधिक मरीज

पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर स्थित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में प्रदूषण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर इमरजेंसी और ओपीडी में करीब 200 मरीज पहुंच चुके हैं।

इनमें सांस लेने में तकलीफ, अस्थमा, आंखों में तेज जलन और एलर्जी की शिकायत वाले मरीज शामिल हैं। अस्पताल पहुंचने वालों में बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों की संख्या अधिक है।

बाहरी दिल्ली में भी बढ़े मरीज

बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में श्वास और नेत्र संबंधी समस्याओं को लेकर करीब 200 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें शामिल अस्पताल में पहुंच रहे बच्चों में ज्यादातर आंखों में जलन, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और निमोनिया जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। डॉक्टरों ने बताया कि आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।

जीटीबी में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज

पूर्वी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में सांस संबंधी समस्याओं को लेकर प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। स्वामी दयानंद सरकारी अस्पताल के बाल रोग चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि प्रदूषण से बच्चे गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। अस्पताल में पहुंच रहे बच्चों में ज्यादातर अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और निमोनिया जैसी सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं।

उन्होंने बताया कि त्योहार के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या कम रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है।

मजीदिया और आरएमएल में भी बढ़ी परेशानी

दक्षिणी दिल्ली के मजीदिया अस्पताल में नौ नवंबर को सांस लेने में परेशानी की शिकायत लेकर 42 मरीज पहुंचे। प्रदूषण अधिक रहने पर यहां रोजाना 50 से 60 मरीज रहे हैं, जबकि प्रदूषण कम होने पर यह संख्या 30 से 40 रहती थी।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल की सामान्य श्वास रोग ओपीडी में भी पिछले एक महीने से मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें- ग्लोबल जॉब मार्केट में हलचल, IBM कंसल्टिंग के ज्यादातर पदों के लिए एच-1बी वीजा स्पॉन्सरशिप बंद करेगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।