विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP आंदोलन में लाठीचार्ज के आरोपों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी किए VIDEO, 20 जुलाई की हिंसा की 'असली तस्वीर'

Published: Fri, 24 Jul 2026 07:41 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2026 07:48 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई के 'संसद चलो मार्च' के दौरान हुई हिंसा के वीडियो जारी किए हैं। इन वीडियो में प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड तोड़ने, पथराव और वाहनों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं कैद हैं।

जारी किए गए वीडियोज में प्रेस क्लब (रायसीना रोड) के पीछे, पालिका बाजार, संसद मार्ग और जनपथ मेट्रो स्टेशन समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अराजक दृश्य दिख रहे हैं। वीडियो ग्रैब

जारी किए गए वीडियोज में प्रेस क्लब (रायसीना रोड) के पीछे, पालिका बाजार, संसद मार्ग और जनपथ मेट्रो स्टेशन समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अराजक दृश्य दिख रहे हैं। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई की हिंसा के वीडियो जारी किए।

  2. वीडियो में प्रदर्शनकारियों द्वारा तोड़फोड़ और पथराव दिखाया गया।

  3. पुलिस लाठीचार्ज के आरोपों का खंडन, अराजकता का खुलासा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विपक्ष इस समय पुलिस पर यह आरोप लगा रहा है कि उसने प्रदर्शनकारियों में शामिल छोटे बच्चों पर लाठीचार्ज करके गलत किया है। इन्हीं आरोपों के बीच शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को हुए 'संसद चलो मार्च' के दिन राजधानी में हुई अराजकता की कलई खोलने वाले वीडियोज जारी किए हैं। इनमें दिख रहा है कि उस दिन कानून व्यवस्था का पालन करने के लिए पुलिस ने बहुत कोशिश की लेकिन प्रदर्शन में शामिल उत्पातियों ने उन्हें बलप्रयोग करने पर मजबूर कर दिया।

किन चौराहों की जारी किए गए वीडियो?

दिल्ली पुलिस सूत्रों द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में 20 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में हुए बड़े विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव और तोड़फोड़ की कई घटनाएं कैद हुई हैं। एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में प्रेस क्लब (रायसीना रोड) के पीछे, पालिका बाजार, संसद मार्ग और जनपथ मेट्रो स्टेशन समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अराजक दृश्य दिख रहे हैं।

20july1

  • रायसीना रोड के एक क्लिप में प्रदर्शनकारियों की बड़ी भीड़ को पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ते और उस पर चढ़ते-कूदते हुए देखा जा सकता है, जबकि भारी सुरक्षा बल मौजूद था।

20july2

  • पालिका बाजार के एक वीडियो में प्रदर्शनकारी पुलिस वाहनों और बैरिकेडिंग पर पत्थर फेंकते और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।

20july3

  • संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के पास की फुटेज में प्रदर्शनकारियों को पुलिस की घेराबंदी तोड़कर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसते हुए दिखाया गया है, जबकि अधिकारी, जिनमें रैपिड एक्शन फोर्स के जवान भी शामिल थे, भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे।

20july4

  • जनपथ मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक्त दृश्यों में पथराव और एक पुलिस वाहन को काफी नुकसान पहुंचाते हुए दिखाया गया है, जिसे बाद में उलटा हुआ भी देखा जा सकता है।

उपद्रवियों की तलाश कर रही पुलिस

20 जुलाई को हुए प्रदर्शनों से मध्य दिल्ली में व्यापक व्यवधान हुआ था, जहां सुरक्षा बलों ने बैरिकेडिंग और बलों की तैनाती की थी। दिल्ली पुलिस ने इन घटनाओं को पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं बताया है और जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए जांच चल रही है। फिलहाल, पुलिस उस दिन हुई अराजकता में शामिल उपद्रवियों की पहचान में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में लागू है धारा 163, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की बड़ी एडवाइजरी; CJP हंगामे के बीच जानें क्या-क्या बदला?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।