विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पुणे से दो वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियारों और हिंसक अपराधों में थी तलाश

Published: Sat, 28 Mar 2026 06:18 PM (IST)

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र के पुणे से दो वांछित अपराधियों, लक्ष्य डांगी और नीरज को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतक निवासी लक्ष्य डांगी और झज्जर के रहने वाने नीरज के रूप बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतक निवासी लक्ष्य डांगी और झज्जर के रहने वाने नीरज के रूप बताई गई है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने महाराष्ट्र के पुणे से दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ रोहतक व दिल्ली में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतक निवासी लक्ष्य डांगी और झज्जर के रहने वाने नीरज के रूप बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पुणे के चतुर श्रृंगी क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए हैं। वर्तमान में दोनों पुलिस रिमांड पर हैं। स्पेशल सेल की टीम ने मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन दोनों को पकड़ा। पुलिस का दावा है कि इनके खिलाफ दर्ज मामले गंभीर प्रकृति के हैं, जिनमें हथियारों का इस्तेमाल और हिंसक अपराध शामिल हैं। आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है ताकि इनके अन्य संभावित अपराधों का भी पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें- यात्रियों की भीड़ या पीक स्लॉट का रश? दिल्ली-NCR को क्यों पड़ी दूसरे एयरपोर्ट की जरूरत; समझें असली गणित

यह भी पढ़ें- दिल्ली जाने वाले नेशनल हाईवे पर भयंकर जाम, चंडीगढ़ से डेराबस्सी तक लगी वाहनों की कतार