विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली में अवैध तरीके से जमा किए गए 223 सिलिंडर जब्त, कालाबाजारी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

Published: Wed, 18 Mar 2026 05:08 PM (IST)

दक्षिण दिल्ली पुलिस ने राजपुर खुर्द गांव में एक अवैध एलपीजी सिलिंडर भंडारण इकाई का भंडाफोड़ किया है। कालाबाजारी रोकने ...और पढ़ें

कुल 223 सिलिंडर बरामद करते हुए मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है। प्रतीकात्मक तस्वीर

कुल 223 सिलिंडर बरामद करते हुए मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दक्षिण दिल्ली में अवैध एलपीजी सिलिंडर भंडारण का पर्दाफाश।

  2. कुल 223 सिलिंडर जब्त, जिनमें भरे और खाली शामिल।

  3. कालाबाजारी के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

मोहम्मद रईस, नई दिल्ली। देश में एलपीजी सिलिंडर की कमी को लेकर जोर पकड़ने वाली कोरी अफवाहों का दौर तो थमने लगा है लेकिन मुनाफाखोरों की कालाबाजारी की लत नहीं जा रही है। ब्लैक में मिलने वाले सिलिंडर के बढ़ते दामों का फायदा उठाने के लिए अवैध तरीके से किए गए सिलिंडरों के एक भंडारण का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में दो गिरफ्तारियां भी की गई हैं।

एलपीजी सिलिंडरों के अवैध भंडारण, कालाबाजारी और जमाखोरी पर अंकुश लगाने के क्रम में दक्षिण जिला पुलिस ने राजपुर खुर्द गांव में चल रही एक अवैध एलपीजी सिलिंडर भंडारण इकाई का पर्दाफाश किया है। कुल 223 सिलिंडर बरामद करते हुए मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है।

बरामद सिलिंडरों में 16 भरे हुए घरेलू सिलिंडर, 45 खाली घरेलू सिलिंडर और 162 खाली कॉमर्शियल सिलिंडर थे। इसके अलावा मौके से एक इलेक्ट्राॅनिक तौल मशीन और आठ सेफ्टी कैप भी जब्त किए गए हैं। आरोपितों की पहचान हितेश राठी और अरविंद कुमार के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली में बदमाशों का आतंक: ऋषभ विहार में लूट का प्रयास, कृष्णा नगर में महिला से छीनी सोने की चूड़ी

यह भी पढ़ें- दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों के बेहतर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी, एलजी तरनजीत सिंह संधू ने DMRC एमडी से की मुलाकात

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में दिल्ली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने अधेड़ को कुचला, इलाज के दौरान तोड़ा दम