विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों के बेहतर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी, एलजी तरनजीत सिंह संधू ने DMRC एमडी से की मुलाकात

Published: Wed, 18 Mar 2026 03:11 PM (GMT+05:30)

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने DMRC एमडी विकास कुमार से मुलाकात की। बैठक में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के ...और पढ़ें

एलजी तरनजीत सिंह संधू ने DMRC एमडी से की मुलाकात। फोटो: एक्स (एलजी दिल्ली)

एलजी तरनजीत सिंह संधू ने DMRC एमडी से की मुलाकात। फोटो: एक्स (एलजी दिल्ली)

HighLights

  1. एलजी ने DMRC एमडी विकास कुमार से मुलाकात की

  2. मेट्रो लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने पर जोर दिया

  3. दिल्ली मेट्रो नेटवर्क विस्तार और यात्री सुविधा पर चर्चा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को DMRC  के प्रबंध निदेशक विकास कुमार से मुलाकात की। इस दौरान राजधानी में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार और यात्रियों की सुविधा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया मंच X (Twitter) पर पोस्ट कर बताया कि बैठक के दौरान उन्हें दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क की प्रगति की जानकारी दी गई।

लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने पर जोर

बैठक में उपराज्यपाल ने मेट्रो स्टेशनों से आसपास की कॉलोनियों और इलाकों तक लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उनका कहना था कि इससे यात्रियों को मेट्रो स्टेशन तक आने-जाने में अधिक सुविधा और बेहतर पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि मेट्रो नेटवर्क के साथ-साथ अंतिम पड़ाव तक कनेक्टिविटी को मजबूत करना जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक लोग सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर सकें।

डीएमआरसी के एमडी ने भी उपराज्यपाल को राजधानी में मेट्रो परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति और विस्तार कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में होगा फायर ऑडिट, एलजी का DDMA की बैठक में आदेश; बाढ़ और LPG-PNG आपूर्ति की भी समीक्षा