दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 ACP अफसरों के तबादले; ट्रैफिक से क्राइम ब्रांच तक नई तैनातियां
दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने 20 एसीपी अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में ...और पढ़ें
-1792377512073_m.webp)
दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। AI जनरेटेड
HighLights
दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने 20 एसीपी के तबादले किए।
अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां दी गईं।
विभिन्न जिलों और इकाइयों में तैनाती बदली गई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने 20 एसीपी के ट्रांसफर और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं, जिसमें अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इस फेरबदल में विभिन्न जिलों के सब-डिविजनल पुलिस आफिसर (एसडीपीओ) के अलावा सुरक्षा, ट्रैफिक, क्राइम ब्रांच, ईओडब्ल्यू व पुलिस मुख्यालय से जुड़ी यूनिटों में भी तैनाती बदली गई है।
मनोज कुमार को बुराड़ी में नई जिम्मेदारी
वहीं, जारी ऑर्डर के मुताबिक, अंशुल अविनाश को मधु विहार, अमनदीप कौर को कोतवाली, सोनू कुमार को सदर बाजार, संजय भारद्वाज को शाहदरा, रिछपाल सिंह को तिलक नगर, शंकर बनर्जी को बाराखंभा रोड और मनोज कुमार को बुराड़ी में एसीपी की जिम्मेदारी दी गई है।
सिक्योरिटी यूनिट में तैनात किया
तनवीर अशरफ को गोकलपुरी और दीपक चंद्र गुनवंत को सिक्योरिटी यूनिट में तैनात किया गया है। तिलक चंद्र बिष्ट को क्राइम ब्रांच-2 और महावीर प्रसाद को पूर्वी जिले की डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टिगेशन यूनिट (डीआइयू) की आपरेशंस यूनिट में भेजा गया है।
इसके अलावा करुणा सागर को दक्षिणी जिला, परवीन कुमार को उत्तर-पश्चिमी जिला, सत्येंद्र कुमार धुल को पूर्वी जिला और अभिनेन्द्र जैन को ईओडब्ल्यू में तैनाती दी गई है।
शशिकांत गौर की उत्तरी जिला में तैनाती
प्रमोद गुप्ता को ट्रैफिक, जरनैल सिंह को दिल्ली पुलिस एकेडमी (डीपीए), जबकि अर्जुन सिंह व राजीव कुमार को एसी ब्रांच में एसीपी भेजा गया है। शशिकांत गौर को उत्तरी जिला में तैनात किया गया है।
वहीं, अशोक कुमार सिंह का पहले एसी ब्रांच से पूर्वी जिले की डीआइयू में किए गए ट्रांसफर को भी कैंसल कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- नोएडा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: DCP साद मियां खान और रविशंकर निम समेत कई अधिकारियों के तबादले
