दिल्ली में ट्रैफिक, लॉ एंड ऑर्डर और इंटेलिजेंस डिवीजन में बड़े बदलाव; 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की मंजूरी के बाद दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग के आदेश जारी किए गए हैं।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की मंजूरी के बाद पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर दिल्ली पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग के आदेश जारी किए गए हैं। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
दिल्ली में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में इतने बड़े स्तर तबादले किए गए हैं। आदेश के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों के तबादले किए गए हैं...
नीरज ठाकुर (आईपीएस, 1994 बैच)
वर्तमान पद: स्पेशल कमिश्नर पुलिस (ट्रैफिक डिवीजन)
नया पद: स्पेशल कमिश्नर पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर डिवीजन जोन-II)देवेश चंद्र श्रीवास्तव (आईपीएस, 1995 बैच)
वर्तमान पद: स्पेशल कमिश्नर पुलिस (क्राइम) एवं मीडिया सेल का अतिरिक्त प्रभार
नया पद: स्पेशल कमिश्नर पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर डिवीजन जोन-I)डेविड लालरिनसांगा (आईपीएस, 1995 बैच)
वर्तमान पद: स्पेशल कमिश्नर पुलिस (ऑपरेशंस, पुलिस कंट्रोल रूम एवं कम्युनिकेशन)
नया पद: स्पेशल कमिश्नर पुलिस (ऑपरेशंस, पुलिस कंट्रोल रूम एवं कम्युनिकेशन) एवं अतिरिक्त प्रभार (SPWAC & SPUNER)मनीष कुमार अग्रवाल (आईपीएस, 1996 बैच)
वर्तमान पद: स्पेशल कमिश्नर पुलिस (इंटेलिजेंस डिवीजन) एवं अतिरिक्त प्रभार (पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी)
नया पद: स्पेशल कमिश्नर पुलिस (ट्रैफिक डिवीजन)अजय चौधरी (आईपीएस, 1996 बैच)
वर्तमान पद: स्पेशल कमिश्नर पुलिस (विजिलेंस डिवीजन) एवं अतिरिक्त प्रभार (SPUWAC)
नया पद: स्पेशल कमिश्नर पुलिस (प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन)हरगोबिंद सिंह ढलिवाल (आईपीएस, 1997 बैच)
नया पद: स्पेशल कमिश्नर पुलिस (क्राइम) एवं मीडिया सेल व लीगल विभाग का अतिरिक्त प्रभारअतुल कटियार (आईपीएस, 1997 बैच)
वर्तमान पद: स्पेशल कमिश्नर पुलिस (वेलफेयर डिवीजन) एवं लाइसेंसिंग व लीगल का अतिरिक्त प्रभार
नया पद: स्पेशल कमिश्नर पुलिस (विजिलेंस डिवीजन) एवं वेलफेयर एवं लाइसेंसिंग का अतिरिक्त प्रभारविजय कुमार (आईपीएस, 1997 बैच)
वर्तमान पद: स्पेशल कमिश्नर पुलिस (आर्म्ड पुलिस)
नया पद: स्पेशल कमिश्नर पुलिस (आर्म्ड पुलिस) एवं पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिवीजन का अतिरिक्त प्रभारके. जगदीशन (आईपीएस, 1998 बैच)
वर्तमान पद: स्पेशल कमिश्नर पुलिस (प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन) एवं अतिरिक्त प्रभार (MD/DPHCL)
नया पद: स्पेशल कमिश्नर पुलिस (इंटेलिजेंस डिवीजन) एवं अतिरिक्त प्रभार (MD/DPHCL)
