सीजेपी प्रदर्शन से पहले सख्त हुई दिल्ली पुलिस, सोशल मीडिया से भड़काऊ कंटेंट हटाने के लिए 200 आदेश जारी
दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम विभाग ने 'सहयोग' ऐप के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों ...और पढ़ें

ज्ञानेश कुमार, जागरण।
HighLights
'सहयोग' ऐप के माध्यम से 200 सोशल मीडिया कंटेंट हटाने के आदेश।
मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री हटाने का निर्देश।
दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन निगरानी बढ़ाई, राजधानी में अतिरिक्त बल तैनात।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम मॉनिटरिंग विभाग ने 'सहयोग' मोबाइल ऐप के जरिए 200 आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों से जुड़े सोशल मीडिया कंटेंट को हटाने को कहा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह आमतौर पर जारी होने वाले आदेशों की संख्या से लगभग पांच गुना अधिक है। आमतौर पर एक हफ्ते में लगभग 40 आदेश ही जारी किए जाते हैं, हालांकि कुछ हफ्तों में यह संख्या और भी कम होती है।
भड़काऊं या आपत्तिजनक कंटेंट को हटाया
आदेश के मुताबिक इसमें कई ऐसे कंटेंट हैं जिन्हें अधिकारियों ने भड़काऊ या आपत्तिजनक माना है। इसके अलावा कई ऐसे भी कंटेंट हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सरकार और दिल्ली पुलिस के लिए आपत्तिजनक हैं।
हालांकि अभी इस तरह के आदेशों की संख्या में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि शनिवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है।
ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर
दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम मॉनिटरिंग विभाग ने ऑनलाइन गतिविधियों पर सख्ती बढ़ा दी है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। बता दें कि इस तरह के आदेशों में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।
सहयोग एक ऐसा पोर्टल है जो अधिकृत सरकारी एजेंसियों को किसी भी कंटेंट को हटाने या उसके एक्सेस को बंद करने के लिए अनुरोध भेजने की सुविधा देता है। प्रदर्शन को देखते हुए सोशल मीडिया पर इस तरह के कंटेंट को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।
