विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑपरेशन विश्वास: दिल्ली पुलिस ने लौटाए 2 करोड़ से अधिक कीमत के 1,920 चोरी हुए मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

Published: Sat, 05 Sep 2026 11:13 AM (IST)

दिल्ली पुलिस के 'ऑपरेशन विश्वास' के तहत दक्षिण-पश्चिम जिले की एंटी स्नेचिंग सेल ने 2026 के पहले आठ महीनों में 1,920 गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए।

दिल्ली पुलिस टीम ने सिर्फ जुलाई और अगस्त 2026 के महीनों में ही 702 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ढूंढ निकाले।

दिल्ली पुलिस टीम ने सिर्फ जुलाई और अगस्त 2026 के महीनों में ही 702 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ढूंढ निकाले।

HighLights

  1. ऑपरेशन विश्वास के तहत 1,920 मोबाइल फोन बरामद।

  2. बरामद फोनों की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक।

  3. जुलाई-अगस्त 2026 में 702 फोन सफलतापूर्वक ढूंढ निकाले।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के 'ऑपरेशन विश्वास' के तहत दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की एंटी स्नेचिंग सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने वर्ष 2026 के शुरुआती आठ महीनों (1 जनवरी से 31 अगस्त) के दौरान 1,920 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। बरामद किए गए इन सभी फोनों की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

सिर्फ 2 महीने में 702 फोन बरामद

तकनीकी निगरानी और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए पुलिस टीम ने सिर्फ जुलाई और अगस्त 2026 के महीनों में ही 702 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ढूंढ निकाले। इनमें से 534 फोन तुरंत उनके मालिकों को लौटा भी दिए गए हैं, जिससे नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

DP3

तकनीक और फील्ड वेरिफिकेशन से मिली सफलता

यह पूरा रिकवरी अभियान एसीपी संदीप घई की देखरेख और इंस्पेक्टर हरी सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। एंटी स्नेचिंग सेल की टीम (जिसमें एएसआई होशियार सिंह, एएसआई वीरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप, कृष्ण और कांस्टेबल बलबीर शामिल थे) ने सघन तकनीकी विश्लेषण और फील्ड वेरिफिकेशन के जरिए फोनों की लोकेशन ट्रेस की।

DP

जनता का भरोसा जीत रहा 'ऑपरेशन विश्वास'

दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन विश्वास' नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निवारण करने और गुम हुई संपत्ति लौटाकर पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का एक खास अभियान है। पुलिस का कहना है कि बाकी बचे और अन्य चोरी हुए मोबाइलों को ट्रेस करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।