दिल्ली पुलिस का मेगा ऑपरेशन गैंग्सबस्ट: 6 राज्यों से गोल्डी बराड़, हाशिम समेत कई गैंग के 280 गुर्गों संग 854 दबोचे
दिल्ली पुलिस ने 'गैंग्सबस्ट' ऑपरेशन के तहत 48 घंटे में छह राज्यों में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। इस कार्रवाई ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
दिल्ली पुलिस ने 'गैंग्सबस्ट' ऑपरेशन में 854 अपराधी पकड़े।
छह राज्यों में 4,299 ठिकानों पर 48 घंटे तक छापेमारी हुई।
अवैध हथियार, नशीले पदार्थ जब्त; गणतंत्र दिवस सुरक्षा मजबूत।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली समेत पड़ोसी राज्यों के गैंग्स्टरों व छोटे गिरोहों पर बड़ा प्रहार करते हुए दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन 'गैंग्सबस्ट, नाम से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 48 घंटे तक लगातार छापे मार बड़े स्तर पर कार्रवाई की। 'संगठित अपराध सिंडिकेट' के खिलाफ हाल के वर्षों का बहुत ही समन्वित तरीके से किया गया दिल्ली पुलिस द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त ऑपरेशन माना जा रहा है।
ऑपरेशन के तहत बदमाशों के 4,299 ठिकानों पर छापे मारे गए पुलिस ने 854 बदमाशों व तस्करों को गिरफ्तार किया।इनमें 280 बदमाश विभिन्न गैंग्स्टरों के शूटर या उन्हें किसी न किसी रूप में मदद करने वाले लोग शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस 6500 से ज्यादा संदिग्धों को पाबंद भी किया है, जिन्हें जरूरत पड़ने पर पुलिस कभी भी नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है।
दिल्ली पुलिस प्रवक्ता व एडिशनल पुलिस कमिश्नर संजय त्यागी के मुताबिक इनके कब्जे व घरों से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस, नकदी, नशीले पदार्थ, शराब, वाहन, मोबाइल फोन जब्त किए गए। गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने 'गैंग्सबस्ट' नाम से बड़ा संगठित अपराध विरोधी अभियान चलाया, जिसका मकसद दिल्ली में सक्रिय बड़े और छोटे संगठित अपराध सिंडिकेट के वांछित, संदिग्ध या घोषित बदमाशों का पता लगाना, उन्हें पाबंद करना और न्याय के कटघरे में लाना था। इस अभियान का मकसद किसी भी विध्वंसक, राष्ट्र-विरोधी या आतंकवादी तत्व को ऐसे नेटवर्क से संपर्क करने या मदद लेने से रोकना था, ताकि वे आने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को बाधित करने की कोशिश न कर सकें।
नौ जनवरी की रात आठ बजे से 11 जनवरी की रात आठ बजे तक, जिला पुलिस, क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल के नौ हज़ार से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने दिल्ली-एनसीआर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में छापेमारी की। इस कार्रवाई के तहत कुल 690 एफआइआर दर्ज की गईं। बदमाशों व तस्करों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस अधिनियम, आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम और कानून के अन्य प्रावधानों के तहत 854 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
इस ऑपरेशन का नेतृत्व दोनों जोन के विशेष आयुक्त कानून एवं व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव, मधुप तिवारी, क्राइम ब्रांच के विशेष आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव, संयुक्त आयुक्त जतिन नरवाल, विजय सिंह समेत सभी कई जिले के डीसीपी ने किया। ऑपरेशन के तहत उन शराब व ड्रग्स तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया जो गैंग्स्टरों को हफ्ता दे रहे थे, उन्हें वित्तीय मदद पहुंचा रहे थे अथवा शरण या किसी न किसी रूम में मदद कर रहे थे।
गैंग्स्टरों व उनके शूटरों का ब्यौरा
| गैंग | गिरफ्तार किए गए शूटर |
| कपिल सांगवान उर्फ नंदू | 14 |
| जितेंद्र मान उर्फ गोगी | 13 |
| काला जठेड़ी-अनिल छिप्पी | 9 |
| हैरी बाक्सर-अनमोल बिश्नोई | 2 |
| नीरज बवाना | 5 |
| हिमांशु उर्फ भाऊ | 2 |
| हाशिम बाबा | 5 |
| रोहित चौधरी | 2 |
| राजेश बवानिया | 2 |
| मंजीत महाल-अशोक प्रधान | 4 |
| गोल्डी बराड़-रोहित गोदारा | 1 |
| टिल्लू | 7 |
| सद्दाम गौरी-सलमान त्यागी | 7 |
| अन्य छोटे-छोटे गिरोहों के 207 | |
| कुल 280 बदमाशों को गिरफ्तार किया | |
मामले और बरामदगी
| अपराध का प्रकार | दर्ज मामले | गिरफ्तार आरोपितों की संख्या | बरामदगी |
| आर्म्स एक्ट-286, 300, 122 | हथियार | - | 188 चाकू, 129 कारतूस, 116 फोन, 1529200 नकद, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी |
| एनडीपीएस अधिनियम-36, 43 | नशीला पदार्थ | - | 114.6 किलो गांजा, 15.23 ग्राम कोकेन, 36.64 ग्राम हेरोइन, दो किलो चरस, 45 बोतल कफ सिरप, 136 कैप्सूल ट्रामाडोल, 70 अल्प्राजोलम टैबलेट, 30 एटविन टैबलेट, बुप्रेनोरफिन 39 टैबलेट और 29 इंजेक्शन, एक कार, एक स्कूटी, 467448 नकद |
| शराब तस्करी-145, 152 | - | 28,364 क्वार्टर, 23,500 नकद, तीन बाइक, एक कार | |
| जुआ खेलने-137-285 | - | 5,53,085 नकद | |
| अन्य बीएनएस के मामले-86, 74 | - | 2500 रुपये, एक चाकू, एक मोबाइल और एक बाइक |
इस ऑपरेशन से पहले, दिल्ली पुलिस ने पिछले साल चार महीने पहले दिल्ली-एनसीआर व पड़ोसी राज्यो में सक्रिय ‘संगठित अपराध सिंडिकेट’ के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया था। एक सितंबर से 31 दिसंबर तक किए गए इन ऑपरेशन के तहत व्यापक कार्रवाई की गई।
- मुठभेड़ में सात बदमाश मारे गए
- मुठभेड़ में 21 घायल हुए
- मकोका के तहत 37 गैंग्स्टरों को गिरफ्तार किया गया
- गैर मकोका मामलों में 149 बदमाशों को गिरफ्तार किया
- विदेश से दो गैंग्स्टर डिपोर्ट किए गए
- गैंगस्टरों के खिलाफ उनकी अनुपस्थिति में 9 ट्रायल चलाए गए
- गैंग्स्टरों और संगठित अपराध सिंडिकेट के 539 सदस्यों के घरों और ठिकानों पर छापे मारे गए
- बदमाशों से 118 अवैध हथिया बरामद किए गए
- छापों में बदमाशोें की 1.014 करोड़ की प्राॅपर्टी जब्त की गई
- बदमाशों से 1.3 किलो सोना, 14 किलो चांदी, आठ कारें, एक लैपटाप, 11 मोटरसाइकिल व 22 मोबाइल बरामद किए गए
यह भी पढ़ें- दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी इमिग्रेशन की 'गहरी साजिश' की जांच करेगी एनआईए; नेटवर्क और फंडिंग पर नजर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।