CJP प्रोटेस्ट में फेक वीडियो फैलाने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, 'X' को नोटिस भेजकर 30 हैंडल की मांगी जानकारी
दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के दौरान फर्जी वीडियो फैलाने के मामले में एक्स को नोटिस भेजा कर 30 सोशल ...और पढ़ें
-1792331591516_m.webp)
प्रदर्शनन का भ्रामक वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस सख्त
HighLights
एक्स को फर्जी वीडियो प्रसारित करने पर दिल्ली पुलिस का नोटिस।
कनॉट प्लेस हंगामे में दो युवक गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी।
महिला पत्रकार की राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत की जांच।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कनॉट प्लेस में SIR के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान हंगामे और इंटरनेट मीडिया पर फर्जी वीडियो प्रसारित करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
नई दिल्ली जिला पुलिस ने एक्स को नोटिस भेजकर जांच के दायरे में आए 30 इंटरनेट मीडिया हैंडल के संचालकों की जानकारी मांगी है।
गाजियाबाद का दो युवक गिरफ्तार
पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने के आरोप में गाजियाबाद के शिवम और गौरव को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनके तीन साथियों की तलाश में है, जिनकी पहचान हो चुकी है। इसके अलावा पुलिस भ्रामक पोस्ट, आपत्तिजनक वीडियो और रील की जांच कर रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके।
फर्जी वीडियो से गुमराह करने की कोशिश
पुलिस ने एक्स से संबंधित अकाउंट होल्डर्स के नाम, रजिस्ट्रेशन डिटेल, कान्टैक्ट नंबर और ईमेल आइडी मांगी है। पुलिस को आशंका है कि प्रदर्शन से जुड़े घटनाक्रम को लेकर कुछ इंटरनेट मीडिया हैंडल से फर्जी वीडियो और रील प्रसारित कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वायरल वीडियो वास्तविक हैं या उनके साथ छेड़छाड़ कर भ्रामक तरीके से पेश किया गया है। एक्स से जानकारी मिलने के बाद संबंधित अकाउंट्स के संचालकों की पहचान कर उनकी भूमिका की पड़ताल की जाएगी।
सोशल मीडिया पर डंडा लहराता वीडियो
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार शिवम कनॉट प्लेस में मोबाइल एक्सरीज का ठिया लगाता है। बीते सप्ताह हुए प्रदर्शन के दौरान वह लूटपाट से बचने और आत्मरक्षा के लिए गौरव व अन्य साथियों के साथ डंडे लेकर आया था। उनका डंडे लहराता हुआ वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।
पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल इनके तीन साथियों की तलाश में जुटी है। प्रदर्शन के बाद इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट की गई भ्रामक जानकारी और आपत्तिजनक कमेंट्स को लेकर भी पुलिस कई मामलों की पड़ताल कर रही है।
महिला पत्रकार की शिकायत पर भी जांच
इस बीच, एक महिला पत्रकार ने पुलिस में शिकायत देकर राहुल गांधी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग की है। आरोप है कि 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान इंडिया ब्लाक के जुलूस में उन्हें धक्का दिया गया था।
उस समय वह करीब 11 सप्ताह की प्रेग्नेंट थीं। शिकायत के मुताबिक, घटना में उन्हें चोटें आईं और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस महिला पत्रकार की शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- दरभंगा आने वाली दिल्ली की स्पाइसजेट फ्लाइट रद, बाकी विमानों की आवाजाही रही सामान्य
