दरभंगा आने वाली दिल्ली की स्पाइसजेट फ्लाइट रद, बाकी विमानों की आवाजाही रही सामान्य
दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 495 रद हो गई, लेकिन यात्रियों को इसकी सूचना पहले ही ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
HighLights
दिल्ली-दरभंगा स्पाइसजेट फ्लाइट SG 495 रद हुई।
यात्रियों को रद्द होने की सूचना पहले ही मिली।
अन्य शहरों की उड़ानें सामान्य रहीं, कुछ समय से पहले।
संवाद सहयोगी, दरभंगा। हवाई सफर में फ्लाइट रद होने की सूचना अक्सर यात्रियों की परेशानी बढ़ा देती है, लेकिन दरभंगा एयरपोर्ट पर रविवार को स्थिति कुछ अलग रही। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट रद रही, लेकिन विमानन कंपनी ने इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी।
इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के बाद होने वाली संभावित परेशानी से राहत मिली। दूसरी ओर, रविवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच विमानों की आवाजाही जारी रही।
शेड्यूल में रद रही स्पाइसजेट की फ्लाइट
दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी 495 रविवार को शेड्यूल में रद रही। विमानन कंपनी की ओर से पहले ही फ्लाइट रद होने की घोषणा कर दी गई थी। इस कारण यात्रियों को समय रहते अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करने का अवसर मिल गया।
कई विमान निर्धारित समय से पहले पहुंचे
रविवार को दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच कुल 10 विमानों का आवागमन हुआ। इनमें कई उड़ानें निर्धारित समय से पहले पहुंचीं। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 सुबह 10:55 बजे के निर्धारित समय से 15 मिनट पहले पहुंची। बेंगलुरु से आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 दोपहर 12:10 बजे के निर्धारित समय से आठ मिनट पहले पहुंच गई।
मुंबई की फ्लाइट 18 मिनट विलंब से पहुंची
मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 535 निर्धारित समय दोपहर 12:55 बजे के बदले 1:13 बजे पहुंची। इसमें 18 मिनट की देरी हुई। वहीं, हैदराबाद से आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 537 दोपहर 2:20 बजे के निर्धारित समय से 24 मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 360 भी निर्धारित समय दोपहर तीन बजे से 26 मिनट पहले दरभंगा एयरपोर्ट पहुंच गई।
