विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में बेहतर होगी यातायात व्यवस्था, मैदान में उतरी 'मोबाइल ट्रैफिक यूनिट'

Published: Thu, 17 Sep 2026 06:44 AM (IST)

दिल्ली में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के लिए जोन-1 में मोबाइल ...और पढ़ें

दिल्ली में यातायात व्यवस्था को सुधारेगी मोबाइल ट्रैफिक यूनिट। (एआई जेनरेटेड इमेज)

दिल्ली में यातायात व्यवस्था को सुधारेगी मोबाइल ट्रैफिक यूनिट। (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. दिल्ली के जोन-1 में मोबाइल ट्रैफिक यूनिट (एमटीयू) की शुरुआत।

  2. यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और दृश्यता बढ़ाना मुख्य उद्देश्य।

  3. पीक आवर्स में जाम नियंत्रण और उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई होगी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के लिए जोन-1 में मोबाइल ट्रैफिक यूनिट (एमटीयू) शुरू की गई है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर ट्रैफिक (जोन-1) विजयंता गोयल आर्या ने रेंज के उपायुक्त की मौजूदगी में उत्तरी, मध्य और पूर्वी रेंज में इस विशेष यूनिट को रवाना किया। यूनिट का मुख्य उद्देश्य यातायात को नियंत्रित करने के साथ नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस की दृश्यता बढ़ाना है।

ऐसे काम करेगी यूनिट

एमटीयू की टीम लगातार अपने निर्धारित क्षेत्र में भ्रमण करेगी और जरूरत के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर तैनात होगी। पीक आवर्स के दौरान अधिक यातायात वाले मार्गों और प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी। यातायात में किसी तरह की रुकावट आने पर उसे दूर करने और वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने में भी यूनिट की भूमिका अहम होगी।

एमटीयू यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई करेगी। सड़क सुरक्षा और यातायात के सुचारू प्रवाह को प्रभावित करने वाले उल्लंघनों पर विशेष नजर रखी जाएगी। गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के साथ अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संवेदनशील स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की बढ़ेगी दृश्यता

मोबाइल यूनिट की नियमित आवाजाही से प्रमुख सड़कों और संवेदनशील स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की दृश्यता बढ़ेगी। इससे यातायात संबंधी समस्याओं पर तेजी से प्रतिक्रिया देने में मदद मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल यूनिट के जरिये मौके पर ही समस्या का समाधान करने पर जोर रहेगा।

सड़कों पर कायम होगा अनुशासन

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, एमटीयू के माध्यम से गतिशीलता, दृश्यता और प्रवर्तन को एक साथ मजबूत किया जाएगा। यह पहल यातायात प्रबंधन को अधिक त्वरित और प्रभावी बनाने के साथ सड़क पर अनुशासन कायम करने और सभी सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

यह भी पढ़ें- MCD का अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी, 46 निर्माणों पर चला बुलडोजर