विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Traffic Advisory: घर से निकलने से पहले पढ़ लें दिल्ली यातायात पुलिस की एडवायजरी

By Jagran NewsEdited By: JP Yadav
Published: Sat, 22 Oct 2022 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2022 10:41 AM (IST)

Delhi Police issues traffic advisory दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवायजरी जारी करके वाहन चालकों से दिल्ली के कुछ चुनिंदा मार्गों ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। फोटो प्रतीकात्मक
दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। फोटो प्रतीकात्मक

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Delhi Traffic Advisory: धनतेरस के मद्देनजर शनिवार को लोग जमकर खरीदारी करेंगे। सड़कों पर वाहनों की संभावित बढ़ने वाली संख्या के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस (Delhi Traffic Police) ने भी कमर कस ली है। धनतेरस पर दिनभर के दौरान यातायात सुचारु रहे इसके लिए कई जगहों पर दिल्ली यातायात पुलिस की ओर से रूट डावयर्जन भी किया गया है।  

विशेष कारणों से कुछ मार्गों का ना करें इस्तेमाल

इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था के कारण शनिवार सुबह 9 बजकर 15 मिनट से 10 बजकर 15 मिनट तक गुड़गांव रोड, धौला कुआं फ्लाईओवर, एसपी मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, आर/ए तीन मूर्ति, आर/ए कौटिल्य और अकबर रोड यात्रा नहीं करने की सलाह दी थी। इसके अलावा कम से कम निजी वाहनों को

कम करें निजी वाहनों का इस्तेमाल

वहीं, दिवाली से पूर्व राजधानी दिल्ली और एनसीआर की सड़कों पर शनिवार सुबह से ही जाम देखने को मिल रहा है। लोग अपने वाहनों से खरीदारी करने और उपहार देने निकल रहे हैं। ऐसे में शनिवार शाम के समय जाम अधिक लगने के आसार हैं। धनतेरस के चलते शनिवार को भी राजधानी की कई प्रमुख सड़कों और चौराहों पर जाम लगने की आशंका है। ऐसे में दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आवागमन के लिए लोग सार्वजनिक परिवहन का अधिक प्रयोग करें।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि शनिवार, रविवार दिवाली से पूर्व भी जाम लगने की आशंका है। शुक्रवार को शाम से ही जाम की समस्या देखने को मिली। कई लोगों ने ट्विटर पर यातायात पुलिस को जाम को लेकर शिकायत की। यातायात पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार और रविवार को भी जाम लगने की आशंका है। क्योंकि लोग दीपावली के उपहार देने और बाजारों में खरीदारी करने के लिए जाएंगे।

दिल्ली के कई बाजारों में शनिवार को लग सकता है जाम

प्रमुख रूप से पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक,सदर बाजार दरियागंज, दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर, सरोजनी नगर, साउथ एक्सटेंशन और द्वारका, रोहिणी आदि क्षेत्रों में यातायात दबाव अधिक रहेगा ऐसे में जाम लगने की संभावना है। लोगों से अपील है कि अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।

Diwali Special Train: दिल्ली से UP-बिहार जाने वालों के लिए रेलवे ने चलाईं 2 स्पेशल ट्रेनें; नोट करें शेड्यूल

Noida News: गौतमबुद्धनगर में बनेगा देश का पहला डबल डेकर एक्सप्रेस-वे, कई शहरों के लोगों को मिलेगा फायदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।