Move to Jagran APP

समर्पण और अनुशासनपूर्ण सेवा से पा सकते हैं नई ऊंचाइयां: किशन रेड्डी

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि दिल्ली पुलिस हमेशा से शांति सेवा और न्याय के सिद्धांत पर काम करती रही है। राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 01:04 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 01:04 AM (IST)
समर्पण और अनुशासनपूर्ण सेवा से पा सकते हैं नई ऊंचाइयां: किशन रेड्डी
समर्पण और अनुशासनपूर्ण सेवा से पा सकते हैं नई ऊंचाइयां: किशन रेड्डी

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि दिल्ली पुलिस हमेशा से शांति सेवा और न्याय के सिद्धांत पर काम करती रही है। राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समर्पण और अनुशासन के साथ सेवा करके ही दिल्ली पुलिस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता हैं।

loksabha election banner

कोरोना महामारी के मद्देनजर पुलिस ट्रेनिग कॉलेज झारोदा कलां में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को पहली बार वर्चुअल पासिंग आउट परेड का आयोजन किया। इसके मुख्य अतिथि जी. किशन रेड्डी ने जय सिंह रोड स्थित नए पुलिस मुख्यालय में ई-सेल्यूट लिया। यहां दिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस कार्यक्रम का दिल्ली पुलिस के फेसबुक और यूट्यूब पेज पर लाइव प्रसारण भी किया गया। सिपाही दिनेश गुरुंग को पुरुष सिपाही जबकि महिला सिपाही के बैच में नेहा हलपति को ऑल राउंड बेस्ट की ट्रॉफी दी गई।

मुख्य अतिथि ने कहा कि दिल्ली लघु भारत और देश की राजधानी है। इसके कारण यह आतंकवादियों के निशाने पर रहती है। अपराध का कोई धर्म, जाति या पंथ नहीं है। इसलिए इनका डटकर मुकाबला करना होगा। सरकार आतंकवाद, महिलाओं के खिलाफ अपराध, ड्रग्स और मानव तस्करी के प्रति शून्य सहिष्णुता के लिए प्रतिबद्ध है। भर्ती हुए जवानों को उन्होंने पुलिस का चेहरा बताते हुए दृढ़ संकल्प के साथ काम करने के साथ ही उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को दिल्ली पुलिस से जुड़ने के लिए बधाई दी। पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जवानों को तकनीक के साथ ही शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया गया है।

1320 कांस्टेबल ने किया प्रशिक्षण पूरा

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि 1320 सिपाहियों ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। इनमें 407 महिला सिपाही हैं। वहीं इनमें 47 दमन और दीव के युवा (35 पुरुष और 12 महिला) हैं, जिन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। -----

दिल्ली पुलिस में शामिल विभिन्न राज्यों के युवा राज्य पुरुष महिला

हरियाणा 141 61

उत्तर प्रदेश 140 55

राजस्थान 132 45

दिल्ली 94 51

असम 82 40

नागालैंड 43 21,

त्रिपुरा 43 21

मणिपुर 42 21

सिक्किम 41 00

मेघालय 38 18

मिजोरम 37 19

अरुणाचल प्रदेश 26 19

केरल 05 00

बिहार 04 03

यूके 03 01

पंजाब 02 01

महाराष्ट्र 02 00

मध्य प्रदेश 01 00

लक्षद्वीप 01 00

पश्चिम बंगाल 01 00

दमन और दीव 35। 12

पुरुष सिपाहियों की शिक्षा

पोस्ट ग्रेजुएट - 20, बीटेक- 16, ग्रेजुएट -362, 12 वीं पास- 515।

-----------

महिला सिपाहियों की शिक्षा

पोस्ट ग्रेजुएट -20, बीसीए- 02, बीबीए- 02, बी.ई.-1, ग्रेजुएट - 173, 12 वीं पास -209।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.