विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अल कायदा आतंकी को किया गिरफ्तार

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 18 Jan 2016 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2016 08:44 AM (IST)

खूंखार आतंकी संगठनों में से एक अल कायदा भारत में भी अपने पैर पसारता जा रहा है। दिल्ली पुलिस की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठनों में से एक अल कायदा भारत में भी अपने पैर पसारता जा रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को मेवात से अल कायदा से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम की गिरफ्त में आए आतंकी का नाम अब्दुल शमी है।

दिल्ली पुलिस को मिली सफलता, अल कायदा के दो संदिग्ध गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक शमी जनवरी 2014 में दुबई के रास्ते पाकिस्तान गया था और वहां के मंसेरा इलाके में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी। शमी इसी महीने भारत लौटा था जिसके बाद से खुफिया एजेंसियों की उस पर नजर थी।

अल कायदा से निपटने में हमारी सेना समर्थ: जेटली