विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होगी कांग्रेस की रैली, दिल्ली पुलिस ने दी हरी झंडी; सुरक्षा जांच के बाद NOC जारी

Published: Sun, 18 Oct 2026 04:46 PM (IST)

दिल्ली पुलिस की ओर से कांग्रेस पार्टी को 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने की अनुमति ...और पढ़ें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, फोटो-एएनआई।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, फोटो-एएनआई।

HighLights

  1. कांग्रेस को रामलीला मैदान में रैली की अनुमति मिली।

  2. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा जांच के बाद NOC जारी किया।

  3. 1 नवंबर को दिल्ली में होगी कांग्रेस की रैली।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की ओर से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का एलान किया गया है। हालांकि दिल्ली में लगातार चल रहे विरोध-प्रदर्शनों की वजह से व्यापारियों और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस रैली का होना मुश्किल माना जा रहा था, लेकिन इसी बीच दिल्ली पुलिस ने रैली करने की अनुमति दे दी है। साथ ही एनओसी भी जारी कर दी गई है।

दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों के लिए निर्धारित जगहों की लिस्ट से जंतर-मंतर को हटाए जाने के बाद कांग्रेस ने रामलीला मैदान में रैली की अनुमति मांगी थी। जिसके बाद लिए उन्हें अनुमति दे दी गई है और अगर यह रैली सफल तरीके से होती है तो यह इस तरह की कांग्रेस की पहली रैली होगी।

दिल्ली पुलिस से मिला एनओसी

कांग्रेस पार्टी की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित रैली के बारे में सेंट्रल डीसीपी राजबीर सिंह ने भी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जैसा आप सबको मालूम है रामलीला मैदान, सीबीडी ग्राउंड और बुराड़ी ग्राउंड को प्रदर्शन स्थलों के रूप में तय किया गया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से जगह की उपलब्धता की जानकारी के लिए एमसीडी से संपर्क किया गया था।

एमसीडी की ओर से मैदान में 25 अक्तूबर से 3 नवंबर तक की उपलब्धता बताई गई। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी हमारे पास पहुंची। सुरक्षा के इंतजामों को देखते हुए हमने उन्हें एनओसी देने का फैसला लिया है। इसी प्रक्रिया के तहत कोई और पक्ष भी मैदान बुक करना चाहे तो कर सकता है।

 दिल्ली में चल रहा विरोध-प्रदर्शन

कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित रैली ऐसे समय पर होने जा रही है, जब पहले से ही देश में SIR पर विवाद चल रहा है। वहीं दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी और 'इंडिया' गठबंधन द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सीजेपी लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रही है। इसके लिए उन्होंने दिल्ली के कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की कोशिश की, हालांकि दिल्ली पुलिस द्वारा अनुमति नहीं मिल पाने के कारण यह विफल रहा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने 'चलो यमुना अभियान' के तहत किया श्रमदान, लोगों से 'यमुना प्रहरी' बनने की अपील