महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलर्ट मोड पर पुलिस, सड़कों पर फुट पेट्रोलिंग कर बढ़ाया भरोसा
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग शुरू की है। इस ...और पढ़ें

महिलाओं व बच्चों को किया जागरूक।
HighLights
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हेतु विशेष फुट पेट्रोलिंग।
महिला पुलिसकर्मी पार्कों, सार्वजनिक स्थलों पर कर रहीं गश्त।
नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा जागरूकता बढ़ा रही पुलिस।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष फुट पेट्रोलिंग की जा रही है। इस पहल के तहत महिला पुलिसकर्मी पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही हैं।
फुट पेट्रोलिंग के दौरान महिला पुलिसकर्मी महिलाओं, बच्चों, विद्यार्थियों, किशोर-किशोरियों, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को समझ रही हैं। साथ ही, उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की सक्रिय
इस पहल का उद्देश्य केवल पुलिस की मौजूदगी बढ़ाना नहीं, बल्कि आमजन और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत करना भी है। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखने के साथ लोगों में भरोसा बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।
आपातकालीन सहायता के लिए 112 नंबर पर कॉल
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने आसपास सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। आपातकालीन सहायता के लिए 112 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, नजदीकी पुलिस थाने में भी सूचना दी जा सकती है।
