विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारियों पर शिकंजा, पुलिस ने खींचकर बसों में भरा; देखें लेटेस्ट तस्वीरें

Published: Sat, 10 Oct 2026 04:31 PM (GMT+05:30)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्षी दलों द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन ...और पढ़ें

प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेती दिल्ली पुलिस, फोटो-एएनआई।

प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेती दिल्ली पुलिस, फोटो-एएनआई।

HighLights

  1. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन।

  2. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी, धारा 163 लागू।

  3. प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों में ले जाया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्षी पार्टियों ने प्रदर्शन करने का एलान किया था। इसी क्रम में दिल्ली में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है। साथ ही धारा 163 भी लागू किया गया है। जिसके तहत पांच या उससे ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है।

प्रदर्शकारियों को डिटेन कर रही दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस द्वारा इजाजत नहीं मिलने के बाद भी भारी संख्या में सीजेपी और विपक्षी नेता प्रदर्शन में शामिल होने पहुंच रहे हैं, जिन्हें पुलिस द्वारा डिटेन भी किया जा रहा है। 

CJP (7)

बंगला साहेब के समीप प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेते पुलिसकर्मी। फोटो- चंद्र प्रकाश मिश्रा, जागरण

CJP (6)

प्रदर्शनकारी को कपड़े पकड़ कर खींचती ले जाती दिल्ली पुलिस। फोटो- चंद्र प्रकाश मिश्रा, जागरण

CJP (11)

मिंटो ब्रिज के पास से डिटेन किए गए प्रदर्शनकारी। फोटो- विपिन शर्मा, जागरण

CJP (4)

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बस में जाती हुई दिल्ली पुलिस। फोटो-एएनआई

CJP (14)

विरोध प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फोटो-एएनआई

CJP (12)

सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेती दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स। फोटो-एएनआई 

CJP (10)

सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स ने डाक खाना इलाके से प्रदर्शनकारी को हिरासत में ले लिया। फोटो-एएनआई

यह भी पढ़ें- CJP के नए कप्तान अजिंक्य शिंदे की पहली अपील क्या? दीपके-सौरभ और रांका के डिटेन के बाद जंतर-मंतर बढ़ी सख्ती