'सौरव और आशु को किया किडनैप, वकीलों से भी नहीं मिलने दे रहे'; दीपके का दिल्ली पुलिस पर आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया।

अभिजीत ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
HighLights
CJP के तीन प्रवक्ता दिल्ली में हिरासत में।
संस्थापक दीपके ने पुलिस पर 'अपहरण' का आरोप लगाया।
वकीलों को हिरासत में लिए गए नेताओं से नहीं मिलने दिया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आधिकारिक प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को आज (13 अक्टूबर) दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए हिरासत में ले लिया। अब अभिजीत दीपके इसे अपहरण बता रहे हैं।
सीजेपी के नेताओं के हिरासत में लिए जाने के कई घंटे बाद भी कोई अपडेट न होने पर सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा, 'सौरव, आशु और अजिंक्य अभी भी हिरासत में हैं और पुलिस वकीलों को उनसे मिलने नहीं दे रही है।'
दीपके ने आगे कहा, 'पुलिस वकीलों को उनसे मिलने से कैसे रोक सकती है? यह एक तरह का अपहरण (किडनैपिंग) है क्योंकि पुलिस निश्चित रूप से कानून के शासन (rule of law) का पालन नहीं कर रही है।'
Saurav, Ashu and Ajinkya are still in detention and the police is not allowing the lawyers to meet them. How can police stop lawyers from meeting them? This is kidnapping because the police certainly not following the rule of law.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 13, 2026
