विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जागरण प्रभाव : शिव विहार मार्ग पर अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Published: Sun, 10 May 2026 01:17 AM (IST)

यमुनापार के शिव विहार मार्ग पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने दैनिक जागरण की खबर ...और पढ़ें

शिव विहार मार्ग पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई।

शिव विहार मार्ग पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई।

HighLights

  1. शिव विहार मार्ग पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू।

  2. ट्रैफिक पुलिस ने 20 से अधिक भारी वाहनों का चालान किया।

  3. कार्रवाई से यातायात सुधरा, लोगों को जाम से मिली राहत।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार के शिव विहार मार्ग पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

दैनिक जागरण अखबार ने इस खबर को चार मई के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान लेते हुए बीते तीन दिनों में 20 से अधिक भारी वाहनों का अभियान चलाकर चालान किए और सड़क पर पार्किग न करने की हिदायत भी दी। कार्रवाई के बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है और लोगों को जाम की समस्या से काफी राहत मिली है।

स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी

स्थानीय निवासी लोकेश ने बताया कि लंबे समय से शिव विहार तिराहा से जौहरीपुर तक मार्ग पर भारी वाहन अवैध रूप से खड़े रहते थे, जिससे सड़क संकरी हो जाती थी और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही थी। कई बार हादसे की आशंका भी बनी रहती थी।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करने की हिदायत दी है।

खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया, जिससे आस-पास के लोगों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से छापने पर दैनिक जागरण अखबार व ट्रैफिक पुलिस का धन्यवाद। - मोहन झा

कई बार जनप्रतिनिधी से अवैध पार्किंग की समस्या के बारे में शिकायत की परंतु कोई समाधान नहीं निकला। दैनिक जागरण द्वारा खबर छापे जाने के अगले दिन ही पुलिस हरकत में आई और भारी वाहनों से कब्जा मुक्त कराया। - राजेश कश्यप

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली में ललिता पार्क स्थित मंदिर के निकट मीट की दुकान पर स्थानीय लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति, हटाने की मांग