विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान ड्यूटी पर रील बनाना दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल को पड़ा भारी, हुआ निलंबित

Published: Sun, 13 Sep 2026 09:16 PM (IST)

दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान ड्यूटी पर हथियार के साथ रील बनाना महंगा पड़ गया। ...और पढ़ें

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान रील बनाने पर दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल निलंबित।

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान रील बनाने पर दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल निलंबित।

HighLights

  1. ब्रिक्स सम्मेलन ड्यूटी पर दिल्ली पुलिस सिपाही ने बनाई रील।

  2. हथियार के साथ रील बनाने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल।

  3. दिल्ली पुलिस ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के एक सिपाही द्वारा रील बनाना उसे भारी पड़ गया। पहचान पत्र पहने हुए इंटरनेट मीडिया पर हथियार के साथ रील बनाते हुए वीडियो प्रसारित होते ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और इसकी उच्च स्तरीय जांच भी शुरू कर दी गई।

प्रसारित वीडियो में सिपाही गले में सम्मेलन का आइडी कार्ड पहनकर हथियार निकालते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट मीडिया पर तीखी आलोचना शुरू हो गई।

निलंबित सिपाही की पोस्टिंग उत्तर-पश्चिम जिले में थी

लोग सवाल उठाने लगे कि हाई-सिक्योरिटी अंतरराष्ट्रीय आयोजन के दौरान इस तरह का वीडियो बनाना और पोस्ट करना कितना उचित है। आला अधिकारियों को इस बारे में जानकारी मिलते ही उसे तुरंत निलंबित कर दिया गया। इस सिपाही की तैनाती उत्तर-पश्चिम जिले में थी।

यह भी पढ़ें- ब्रिक्स में Green Energy की राह होगी आसान, सौर ऊर्जा से ईवी और हाइड्रोजन तक सहयोग बढ़ाने पर जोर