हौज खास के पार्कों में पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा, महिला सुरक्षा को लेकर गश्त बढ़ाने के निर्देश
पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने हौज खास स्थित अरुण जेटली पार्क, नेशनल पार्क और एलएसआर कॉलेज के 'पिंक बूथ' का ...और पढ़ें

हौजखास में पार्क का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार, साथ में हैं कई वरिष्ठ अधिकारी। सौजन्य- दिल्ली पुलिस
HighLights
पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने हौज खास के पिंक बूथों का दौरा किया।
उन्होंने पार्कों और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा का जायजा लिया।
महिला सुरक्षा बढ़ाने और गश्त तेज करने के निर्देश दिए।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने सोमवार शाम राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से हौज खास स्थित अरुण जेटली पार्क, नेशनल पार्क और एलएसआर कालेज स्थित 'पिंक बूथ' का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर सुरक्षा इंतजामों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त के साथ विशेष पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, जोन-दो नीरज ठाकुर, संयुक्त पुलिस आयुक्त व ओएसडी संजय कुमार जैन, संयुक्त पुलिस आयुक्त दक्षिणी रेंज विजय कुमार और पुलिस उपायुक्त दक्षिण जिला अनंत मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों के साथ की गश्त
पुलिस आयुक्त ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पार्क और उसके आसपास के क्षेत्रों में गश्त की। उन्होंने पार्क, आसपास के इलाकों और पिंक बूथ की समग्र सुरक्षा स्थिति को परखा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और सुरक्षा उपायों को और अधिक प्रभावी व कड़ा बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
यह भी पढ़ें- महिला सुरक्षा के लिए दिल्ली में बढ़ेगी पुलिस की गश्त, बंद नहीं होंगे पार्क
