दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर गुलामी रैकेट का किया भंडाफोड़, 164 विदेशी नागरिक रेस्क्यू
दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर गुलामी रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें 164 विदेशी नागरिकों को अच्छी नौकरी का झांसा देकर भारत लाया गया और उन्हें अपने ही देश के लोगों को ठगने के लिए मजबूर किया गया।

पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर गुलामी रैकेट का किया भंडाफोड़ ( फोटो स्रोत : जागरण)
HighLights
दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर गुलामी रैकेट का भंडाफोड़ किया।
164 मलेशियाई और इंडोनेशियाई नागरिकों को बचाया गया।
आरोपी मलेशियाई नागरिक तान गुआन वेई गिरफ्तार हुआ।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को 'अंतरराष्ट्रीय साइबर गुलामी रैकेट' का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट के तहत विदेशी नागरिकों को भारत लाया जाता था और उन्हें अपने ही देश के नागरिकों को ठगने का काम दिया जाता था।
इसके लिए बाकायदा उन्हें पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए दी जाती थी। यह सब कैसा करना है, इस बारे में पूरी रूपरेखा निर्धारित की गई थी, जिसके तहत यह सबकुछ किया जा रहा था। लेकिन, अब पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया।
रैकेट में 164 नागरिक भी शामिल
पुलिस के मुताबिक, इस रैकेट में मलेशिया और इंडोनेशिया के 164 नागरिक शामिल थे, जिन्हें अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर भारत लाया गया था। यहां तक ही उनके पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए और उनके आने जाने पर भी रोक लगा दी गई।
इन्हें पेइंग गेस्ट रखा गया और घटिया खाना खाने के लिए दिया गया। यही नहीं, उनके साथ मारपीट भी की जाती थी और उन्हें अपने ही देश के नागरिकों को ठगने का काम दिया जाता था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस रैकेट में शामिल सभी नागरिकों को बचा लिया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 164 नागरिकों को बचाया है। इनमें 92 इंडोनेशियाई और 72 मलेशियाई नागरिक शामिल हैं। इन्हें उस जगह से बचाया गया, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर इस रैकेट को चलाने के लिए किया जा रहा था।
इंडोनेशिया और मलेशिया के लोगों को बनाया जाता था निशाना
यही नहीं, पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपी मलेशियाई नागरिक तान गुआन वेई को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस का कहना है कि यह रैकेट मूल रूप से मलेशिया और इंडोनेशिया के नागरिकों को निशाना बनाता था। उन्हें भारत में बेहतर नौकरी, करियर और आकर्षक वेतन का झांसा दिया जाता था और झांसे में आने के बाद उनकी मुसीबतें बढ़ जाती थी।
फिलहाल, पुलिस ने इस रैकेट में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं और उन्हें पीजी भेज दिया गया है।
एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि भारत आने के बाद जो कोई भी इस गिरोह में शामिल होने से मना करता था, उसे बुरी तरह से पीटा जाता था। इसके बाद उसे इतना मजबूर किया जाता था कि वो इस गिरोह में शामिल होने के लिए मजबूर हो जाता था। पुलिस अभी इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।