तिमारपुर से यूपीएससी अभ्यर्थी का गला दबाकर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में यूपीएससी अभ्यर्थी का गला दबाकर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया ...और पढ़ें
-1783872701643_m.webp)
यूपीएससी अभ्यर्थी से लूटपाट करने वाले दो बदमाश दिल्ली में गिरफ्तार
HighLights
यूपीएससी अभ्यर्थी से लूटपाट करने वाले दो बदमाश दिल्ली में गिरफ्तार।
लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त चोरी की स्कूटी बरामद।
पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी से चार अन्य मामले भी सुलझाए।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में यूपीएससी अभ्यर्थी का पीछे से गला दबाकर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुकुंदपुर के राजेंद्र उर्फ कल्लू और उपेंद्र शाह के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पीड़ित का लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से लूट, झपटमारी और वाहन चोरी के चार मामले सुलझाने का दावा किया है।
उत्तरी जिले की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त निहारिका भट्ट के मुताबिक, छह जुलाई की सुबह पांच बजे तिमारपुर थाने में एफ-ब्लाक, सीएनजी पार्क के पास से मोबाइल लूटने की पीसीआर काल मिली थी। मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता अंकित सिंह ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा है।
मुक्के मारकर उनका मोबाइल लूटा और फरार हो गए
वह लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के बाद अपने घर जा रहा था, तभी दो संदिग्धों ने उसे रोका और गला दबाकर घूंसे और मुक्के मारकर उनका मोबाइल लूटा और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल आरोपितों की पहचान की और मुखबिर की जानकारी पर 10 जुलाई को दोनों को उनके घर से दबोच लिया और लूटा गया मोबाइल बरामद किया।
पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपित मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं और अभी दिल्ली के मुकुंदपुर में किराए के कमरे में रह रहे हैं। वह चोरी की स्कूटी पर सुबह-सुबह वारदात की फिराक में घूमते हैं और वारदात के बाद फरार हो जाते थे।
